फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clat Result 2018: टॉपर्स ने खुद बताया, कैसे क्रैक किया एग्जाम...काम आएंगे टिप्स जानिए

Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
result
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) क्रैक करने वाले टॉपर्स से जानिए, उनकी सफलता का राज। क्लैट का परिणाम वीरवार को घोषित हो गया। इस परीक्षा में हर साल हजारों अभ्यर्थी बैठते हैं, ताकि लॉ की पढ़ाई कर अपना भविष्य बना सकें। चंडीगढ़ से भी इस बार सैकड़ों अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी, जिसमें से चार अभ्यर्थी देश के टॉप 100 में आए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
demo pic
इनमें से विदुषी ने ऑल इंडिया 23वीं रैंक, हिमांशु ने 48वीं रैंक, निकिता ने 71वीं रैंक जबकि अभि ने 95वीं रैंक हासिल की है। विदुषी और हिमांशु का दाखिला बंगलूरू स्थित टॉप लॉ संस्थान में होना तय है क्योंकि  वहां 58 सीटें हैं जबकि निकिता और अभि का दाखिला हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी में हो जाएगा। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) देश की प्रसिद्ध लॉ प्रवेश परीक्षा है।
विज्ञापन

3 of 9
demo pic
यह परीक्षा देश के 18 बड़े लॉ संस्थान में से एक संस्थान हर साल आयोजित करता है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिससे लॉ के इंटीग्रेटेड एलएलबी और एलएलएम में दाखिला मिलता है। देश के बड़े सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान क्लैट के अंकों के आधार पर दाखिला देते हैं। इस बार यह परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड स्टडी ने कराई थी।

4 of 9
क्लैट की टॉपर विदुषी
पहले ही तय कर लिया था लॉ ही करनी है : विदुषी
ऑल इंडिया 23वीं रैंक

भवन विद्यालय स्कूल चंडीगढ़ की छात्रा विदुषी ने क्लैट में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की है। विदुषी ने 12वीं की परीक्षा में ह्यूमैनिटिज में 95 फीसदी अंक हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि पहले से ही तय कर लिया था कि लॉ करनी है। इसके लिए स्कूल की पढ़ाई के साथ क्लैट की तैयारी भी की। रोजाना तीन से चार घंटे क्लेट को क्वालीफाई करने की तैयारी के लिए लगाए। विदुषी के पिता तरुण गुप्ता बिजनेसमैन हैं, जबकि मां शबनम गृहणी हैं। विदुषी की सफलता का मूल मंत्र है कि खुद पर विश्वास और रेगुलर पढ़ाई।
विज्ञापन

5 of 9
क्लैट का टॉपर हिमांशु
हार्ड और स्मार्ट वर्क है सफलता का मंत्र : हिमांशु
ऑल इंडिया 48वीं रैंक

ज्ञान ज्योति स्कूल मोहाली से 12वीं कर हिमांशु ने मेडिकल स्ट्रीम में 89 फीसदी अंक हासिल किए। हिमांशु के पिता डॉ. सतीश कुमार पीयू के हेल्थ सेंटर से रिटायर्ड हैं जबकि मां प्रो. विजय प्रथा पीयू के माइक्रोबॉयोलाजी में है। हिमांशु ने 12वीं तक मेडिकल पढ़ा लेकिन फिर लॉ में आने का मन बनाया। इसके लिए चार से पांच घंटे परीक्षा की तैयारी में लगाए और देशभर में 48वीं रैंक हासिल की। हिमांशु ने बताया कि स्मार्ट और हार्ड वर्क को मिक्स करके काम करना उनकी सफलता का मूलमंत्र है।
विज्ञापन

6 of 9
क्लैट की टॉपर निकिता
12वीं के बाद बदला मन तो शुरू कर दी क्लैट की तैयारी : निकिता
ऑल इंडिया 71वीं रैंक

सेक्टर-19 मॉडल स्कूल की छात्रा निकिता बंसल ने 12वीं में मेडिकल स्ट्रीम से 93.4 फीसदी अंक हासिल करने के बावजूद अपना भविष्य लॉ में बनाने का सोच लिया। पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी निकिता ने बताया कि 12वीं करते-करते उसका मन बदल गया। उसके पिता मुकेश बंसल एक निजी फर्म में कार्यरत हैं, जबकि मां प्रीति बंसल शिक्षिका हैं। निकिता ने बताया कि लॉ में रुचि बनने के बाद क्लैट की तैयारी शुरू की। उसकी सफलता का मूल मंत्र एकाग्रता से पढ़ना और फिर रिवाइज करके याद करना है।
विज्ञापन

7 of 9
क्लैट का टॉपर अभि
12वीं के साथ ही शुरू कर दी थी क्लैट की तैयारी : अभि
ऑल इंडिया 95वीं रैंक

विवेक हाई स्कूल के छात्र अभि ने 12वीं में ह्यमैनिटिज में 88 फीसदी अंक हासिल किए लेकिन मन पहले ही बना लिया था कि लॉ करनी है। इसके लिए 12वीं की पढ़ाई के साथ क्लेट की तैयारी जारी रखी। परिवार के साथ सेक्टर-23 में रहने वाले अभि ने अपने स्कूल में हैड ब्वॉय की भूमिका भी निभाई और कई आयोजन कराने में लीड किया। उनकी सफलता का मूल मंत्र है कि पढ़ाई को बैलेंस करना। एक दिन कम पढ़े तो अगले दिन ज्यादा पढ़कर हिसाब बराबर कर देना चाहिए।

8 of 9
क्लैट की टॉपर मानसी
यमुनानगर से चंडीगढ़ आकर मानसी ने ली कोचिंग, पाई 19वीं रैंक
यमुनानगर की रहने वाली मानसी ने चंडीगढ़ से क्लैट की कोचिंग ली और ऑल इंडिया में 19वीं रैंक हासिल की। मानसी के पिता राहुल गुप्ता सीए हैं, जबकि मां शिवानी गुप्ता डॉक्टर हैं। मानसी ने वीकेंड कोचिंग बैच लिया था और हर रविवार कोचिंग क्लास के लिए यमुनानगर से चंडीगढ़ आती थीं। मानसी ने कॉमर्स से 12वीं कर 97.4 फीसदी अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन

9 of 9
क्लैट का टॉपर रेहान
29वीं रैंक पाने वाला रोपड़ का रेहान बनना चाहता है आईएएस
रोपड़ के रहने वाले रेहान ने क्लैट में 29वीं रैंक हासिल की है। रेहान आईएएस बनना चाहता है इसलिए पढ़ाई का रुख लॉ की तरफ कर लिया जबकि उन्होंने 12वीं में नॉन मेडिकल से 81 फीसदी अंक हासिल किए थे। उसके पिता राकेश गुप्ता पंजाब के रोपड़ जिले मे जज हैं, जबकि मां आंचल गुप्ता डॉक्टर हैं। रेहान ने कई मॉक टेस्ट दिए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें