फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिलखंड मंडल का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान इन्वर्टिस में

Thu, 20 Oct 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में रोहिलखंड मंडल का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित हुआ। यह अभियान क्लारास्वान मिशन ब्लडबैंक, आई.एम.ए ब्लडबैंक, जिला अस्पताल ब्लडबैंक जैसे तीन रक्तकोषों के सहभागिता से कराया गया।
विज्ञापन


समाज के हित के लिए किये गये इस नेक प्रयास की शुरूआत दिलचस्प नुक्कड़ नाटक से हुई। जिसके माध्यम से छात्रो ने रक्तदान की महत्ता व जरूरत को दर्शाया और जीवन में मानवता के गुणों का पालन करने का संदेश दिया। रक्तदाताओं की श्रेणी में एग्ज़ीक्यूटिव चेयरपर्सन सोनल गौतम व चांसलर डॉ उमेश गौतम ने सर्वप्रथम अपना रक्त दिया। यह छात्रों के साथ-साथ शिक्षकगण के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बना।

इस मुहीम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन दुर्घटना में पीड़ित मरीजों को जल्द से जल्द रक्त मुहैया करवाना था। यह अभियान आकस्मिक परिस्थितियों में रक्त की जरूरत को पूरा करने में सहायक होगा। यह कैंप विश्वविद्यालय के परिसर में कराया गया। पिछले वर्ष इन्वर्टिस ने 574 रक्त श्रेणी का संग्रह दर्ज किया था। इस बार इन्वर्टिस ने 1000 से अधिक रक्त श्रेणी का संग्रह करके अपना अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुहीम को सफल बनाने के लिए अस्पतालों से आए चिकित्सकों ने पहले तो सभी के रक्त का परीक्षण किया और उपयुक्त रक्तदाताओं का चुनाव करके व अधिकतम दो युनिट रक्त लेकर इस मुहिम को सफल बनाया। लायन्स क्लब और मैग्नेटसिटी, बरेली का इसमें खासा योगदान रहा। इन्वर्टिस के मारकॉम विभाग ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

रक्तदान कराना अभिरूचि-द हॉबी क्लब के अंतर्गत शामिल किये गये नये क्लब- द रेस्पॉनसिबल इन्वर्शियन द्वारा की गई पहली कोशिश थी। जिसका निर्देशन स्वयं इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उमेश गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि- '’जब आप 18 वर्ष की उम्र में बड़े बन सकते हो, 18 वर्ष की उम्र में ड्राईव कर सकते हो, तो आप 18 वर्ष की उम्र में रक्तदान करके किसी को जिन्दगी भी दे सकते हो’’!

सभी इन्वर्शियन्स में इस अभियान को लेकर भरपूर उत्साह देखने को मिला। दाताओं की सूची में बहुत से दानी ऐसे भी थे जिन्होंने पहली बार अपना रक्त दिया और खुद को विशेषाधिकृत महसूस किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह जी ने रक्त दान किया। भाजपा ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह जी ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सभी दाताओं को आई.एम.ए ब्लड बैंक की ओर से स्नेह भेंट प्रदान की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें