विदेश में पढ़ने का सपना भला किस स्टूडेंट का नहीं होगा। लेकिन विदेश में पढ़ने के खर्च के बारे में सोचकर आप अपने कदम पीछे खींचने पर मजबूर हो जाते हैं। विदेश में पढ़ाई के लिए सस्ते और अच्छे शहरों की लिस्ट आपकी मदद कर सकती है ताकि आप अपने सपने पूरे कर सकें।
विज्ञापन
2 of 6
ताइपे-
ताइपे में दुनिया की 8 बड़ी यूनिवर्सिटीज हैं। अगर विश्वस्तरीय शिक्षा के लिहाज से देखा जाए तो दूसरे देशों के मुकाबले ये शहर काफी सस्ता है। यहां की यूनिवर्सिटी में साल भर की पढ़ाई का खर्चा 3800 डॉलर तक आता है।
विज्ञापन
3 of 6
मैक्सिको-
यहां पर साल भर की पढ़ाई का खर्च करीब 4000 डॉलर है। रहन-सहन के हिसाब से ये शहर ताइपे से भी सस्ता पड़ता है। यहां दुनिया की 8 बेहतरीन यूनिवर्सिटीज हैं।
4 of 6
बर्लिन-
दुनिया भर के विद्यार्थियों के लिए बर्लिन शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है। बर्लिन में पढ़ाई का खर्च अमेरिका और इंग्लैंड के मुकाबले काफी कम है। और तो और यहां की कुछ यूनिवर्सिटी विदेशी छात्रों को फ्री में पढ़ाती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वियना-
विदेशी छात्रों के लिए वियना की यूनिवर्सिटीज की फीस नाम-मात्र की है। दूर-दूर से छात्र ऑस्ट्रिया की राजधानी में पढ़ाई करने के लिए आते हैं। यहां रहना और खाना पीना भी सस्ता पड़ेगा।
मैड्रिड-
यहां दुनिया की 4 बेहतरीन यूनिवर्सिटीज हैं। विदेशी छात्रों के लिए यहां की यूनिवर्सिटी में साल भर की फीस 2000 डॉलर के करीब है। हालांकि रहने और खाने के लिए आपको थोड़े पैसे खर्च करने पड़ेंगे।