सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
भरोसेमंद बातचीत से शुरुआत
अकेलेपन को कम करने की शुरुआत भरोसेमंद बातचीत से होती है। बतौर लीडर जब आप रिश्तों को महत्व देते हैं, तो टीम में भरोसा, तालमेल और रचनात्मकता स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। नए कर्मचारियों के लिए एक 'ऑनबोर्डिंग सहयोगी' नियुक्त करें, ताकि वे जल्दी से टीम से जुड़कर संगठन की संस्कृति को समझ सकें। प्रोजेक्ट को शुरुआत में एक छोटा सेशन रखें, जिसमें सदस्य अपना परिचय दें, अनुभव साझा करें व साझा लक्ष्य बनाएं।