Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2025 पेश कर दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। इसमें उन्होंने यह भी कहा कि सरकार स्कूलों और उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषाओं की पुस्तकों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने के लिए 'भारतीय भाषा पुस्तक' योजना शुरू करेगी।
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार 1 फरवरी, 2025 को आठवां बजट पेश किया। जिसमें उन्होंने भारतीय भाषा पुस्तक योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, भारतीय भाषा की पुस्तकों को स्कूलों और विश्वविद्यालयों के लिए डिजिटल रूप से उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
2 of 5
Budget 2025
- फोटो : freepik
उन्होंने कहा, इससे भारतीय भाषाओं को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। छात्रों को डिजिटल माध्यम से अपनी मातृभाषा में किताबें उपलब्ध होगी। इससे वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देगी और क्षेत्रीय भाषाओं को संरक्षित करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
Budget 2025
- फोटो : freepik
इसके अलावा, पीएम रिसर्च फेलोशिप अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए, सरकार आईआईटी और आईआईएससी बैंगलोर में 10,000 पीएम रिसर्च फेलोशिप प्रदान करेगी, जिससे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शीर्ष छात्रों को वित्तीय सहायता मिलेगी।
4 of 5
Budget 2025
- फोटो : freepik
वित्त निर्मला सीतारमण ने कहा मंत्री ने कहा कि 2023 के बाद से IIT छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अब उन्हें अतिरिक्त संरचना दी जाएगी।
डिजिटल किताबें इंटरनेट के माध्यम से कहीं भी और कभी भी पढ़ी जा सकती हैं, जिससे दूरदराज के इलाकों में भी ज्ञान तक पहुंच आसान होती है। इसके अलावा, जिनके पास स्मार्टफोन या टैबलेट है, वे आसानी से भारतीय भाषाओं में किताबें पढ़ सकते हैं, जिससे भाषाई बाधा कम होती है। एक ही डिवाइस पर सैकड़ों-हजारों किताबें रखी जा सकती हैं, जिससे लाइब्रेरी ले जाना संभव होता है।