सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
दो नावों पर पैर रखने से बचें
हमारा दिमाग बहुत ताकतवर है, लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है। अगर आसपास बहुत सारी बातें, काम या ध्यान खींचने वाली चीजें हों, तो दिमाग सब कुछ एकसाथ समझ नहीं पाता। इसलिए बेहतर सीखने के लिए जरूरी है कि आप एक समय पर सिर्फ एक ही काम पर ध्यान दें।
जब ध्यान बंटता नहीं है, तो दिमाग चीजों को जल्दी और अच्छे से पकड़ता है। साथ ही, बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेना भी बहुत जरूरी है। ये ब्रेक दिमाग को आराम देते हैं, उसे फिर से ताजा करते हैं, और इससे आप दोबारा सीखने बैठें तो और अच्छी तरह समझ पाते हैं।