कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों की बढ़ती संख्या को देखकर हर राज्य की सरकारें बड़े-बडे़ कदम उठा रही हैं। चूंकि बोर्ड परीक्षाएं अपने चरम पर हैं इसलिए इस महामारी का असर इन परीक्षाओं पर भी पड़ रहा हैं। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों ने अपने बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ऐसे में पता होना चाहिए कौन-कौन से राज्य हैं, जिसने अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पढ़ते हैं अगली स्लाइड में....
विज्ञापन
2 of 5
परीक्षा देने के बाद बाहर निकलती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड-
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार देर शाम 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई।
अभी तक नई तिथियों का जिक्र नहीं हुआ है। संभावना है कि 31 मार्च के बाद नई तिथियों की जानकारी दे दी जाएगी।
पंजाब बोर्ड-
पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी PSEB ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों तो देखते हुए परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
बता दें कि ये परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित हो गई हैं। 8वीं कक्षा के साथ-साथ 5वीं, 10वीं, 12वीं के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
आमतौर पर, बोर्ड परीक्षा केवल 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित की जाती हैं। लेकिन पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए भी केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित करता है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान बोर्ड-
कोरोना वायरस से बचाव के लिए राजस्थान में भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को कहा कि सूबे में अगले आदेश तक बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को टाल दिया गया है और जल्द ही परीक्षाओं की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी।
एचबीएसई बोर्ड-
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) बुधवार देर शाम 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई।
अभी तक नई तिथियों का जिक्र नहीं हुआ है। संभावना है कि 31 मार्च के बाद नई तिथियों की जानकारी दे दी जाएगी।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र बोर्ड-
महाराष्ट्र में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि पहली से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यार्थी बिना पेपर दिए ही अगली कक्षा में जाएंगे।
वहीं, कक्षा नवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल के बाद कराई जाएंगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड-
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CGBSE ने कोरोनोवायरस प्रकोप को लेकर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
बता दें कि इस साल परीक्षा में कुल दो लाख सत्तर हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
राज्य में परीक्षाएं, 3 मार्च से 26 मार्च तक 10वीं कक्षा के लिए और 2 मार्च से 31 मार्च तक 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए आयोजित की जा रही थीं ।