Board Exam Preparation Tips: बोर्ड परीक्षा में जल्दबाजी और घबराहट में छात्र कई छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके अंक कम हो सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचना, ओएमआर शीट गलत भरना या उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न संख्या न लिखना ऐसी ही कुछ आम गलतियां हैं। अगर आप इन गलतियों से बचते हैं, तो बेहतर अंक पाने की संभावना बढ़ जाती है।
आइए जवाहर नवोदय विद्यालय में बतौर शिक्षक सेवारत अमित कुमार शर्मा से जानते हैं छात्र अक्सर बोर्ड परीक्षा में कौन सी गलतियां करते हैं और ऐसी गलतियों से कैसे बचा जाए?