West Bengal Schools: राज्य की नई शिक्षा नीति के अनुसार, अब पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने एक नया फैसला लिया है। प्लस-2 यानी कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए जो सेमेस्टर परीक्षाएं पहली बार कराई जा रही हैं, उनके प्रवेश पत्र अब ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
इसका मतलब है कि अब छात्रों को अपने स्कूल से प्रवेश पत्र लेने की बजाय, इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
परिषद ने एक बयान में कहा, "जो छात्र 11वीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे सितंबर में अपने सेमेस्टर-III की परीक्षा देंगे। यह पहली बार है जब परिषद सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करने जा रही है।"