फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBCHSE: बंगाल में पहली बार 12वीं की सेमेस्टर परीक्षा, ऑनलाइन जारी होंगे प्रवेश पत्र; ओएमआर शीट पर होंगे एग्जाम

Thu, 17 Jul 2025 03:39 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Academic Calendar 2024-25: पश्चिम बंगाल में पहली बार 12वीं कक्षा की सेमेस्टर प्रणाली के तहत परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होंगी और प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Exam - फोटो : Adobe Stock
West Bengal Schools: राज्य की नई शिक्षा नीति के अनुसार, अब पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने एक नया फैसला लिया है। प्लस-2 यानी कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए जो सेमेस्टर परीक्षाएं पहली बार कराई जा रही हैं, उनके प्रवेश पत्र अब ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

इसका मतलब है कि अब छात्रों को अपने स्कूल से प्रवेश पत्र लेने की बजाय, इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।

परिषद ने एक बयान में कहा, "जो छात्र 11वीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे सितंबर में अपने सेमेस्टर-III की परीक्षा देंगे। यह पहली बार है जब परिषद सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करने जा रही है।"
विज्ञापन

2 of 4
Exam - फोटो : Adobe Stock

ओएमआर शीट पर होंगे एग्जाम

8 से 22 सितंबर के बीच होने वाली परीक्षाएं पूरी तरह से ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएंगी।

परिषद के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में कहा गया है, "सेमेस्टर III परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। संबंधित संस्थान के प्रमुख अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिषद के पोर्टल पर जाकर छात्रों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।"

1.15 घंटे की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी।

बरसात के मौसम को देखते हुए प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीटों का भंडारण ऐसे स्थान पर किया जाएगा जहां पहले कभी जलभराव की स्थिति न रही हो।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : freepik

कई प्रश्न सेट रहेंगे लागू

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय स्थिति में परीक्षा केंद्र बदल दिया जाएगा।

चूंकि संपूर्ण तृतीय सेमेस्टर परीक्षा एमसीक्यू आधारित है, इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि एक साथ बैठे दो अभ्यर्थियों को एक ही प्रश्नपत्र न मिले, नीट यूजी या जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह कई प्रश्न सेट वितरित किए जाएंगे।

अप्रैल के मध्य में, डब्ल्यूबीसीएचएसई ने एक नोटिस जारी कर सभी राज्य-संचालित और राज्य-सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 11 और 12 के लिए सेमेस्टर प्रणाली अपनाने की घोषणा की।

तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं इस वर्ष 8-22 सितंबर के बीच होंगी, जबकि चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं अगले वर्ष 12-27 फरवरी के बीच होंगी।
विज्ञापन

4 of 4
Exam - फोटो : Adobe Stock

कक्षा 11वीं और 12वीं में होंगे चार सेमेस्टर

अप्रैल के मध्य में, डब्ल्यूबीसीएचएसई ने राज्य द्वारा संचालित और राज्य-सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 11 और 12 के लिए सेमेस्टर प्रणाली को अपनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।

नई प्रणाली के तहत, उच्चतर माध्यमिक या 10+2 पाठ्यक्रम में अब चार भाग शामिल हैं - सेमेस्टर 1, 2, 3 और 4।

नोटिस में कहा गया है कि कक्षा 11 को सेमेस्टर 1 और 2 के रूप में पुनर्गठित किया गया है, जबकि कक्षा 12 को सेमेस्टर 3 और 4 के रूप में पुनर्गठित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें