पुलिस अधिनियम आमतौर पर बताता है कि पुलिस क्या नहीं कर सकती। इसके साथ ही पुलिस बल को कैसे व्यवस्थित किया जाए। पुलिस में कौन-कौन सी रैंक हो, पुलिस बल का पर्यवेक्षण कौन करेगा, नियुक्तियां कौन करेगा, गलत करने पर पुलिस को किस सजा या अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, इसके लिए पुलिस अधिनियम में प्रावधान किए गए हैं। अधिनियम में जनता के लिए भी कुछ नियम दिए गए हैं।