Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई)
- फोटो : Freepik
क्या है कैट फॉर्मूला
एआई से सही और प्रभावी जवाब पाने के लिए जरूरी है कि आप उसे अपनी स्थिति और उद्देश्य की पूरी जानकारी दें। बिना स्पष्ट संदर्भ (कॉन्टेक्स्ट) के एआई आपको सटीक परिणाम नहीं दे पाएगा। उदाहरण के लिए, यदि आप प्रपोजल से जुड़ी मदद चाहते हैं, तो सिर्फ 'मैं प्रस्ताव कैसे लिखूं?' पूछने के बजाय, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, अपनी सीमाएं बताएं और अपनी स्थिति विस्तार से समझाएं।
इसके अलावा, एआई को यह भी बताएं कि वह किस दृष्टिकोण (एंगल) या भूमिका से जवाब दे। जैसे-एक आलोचक की तरह मेरी रिपोर्ट की कमजोरियां बताएं या एक कोच की तरह मुझे सुझाव दें। इससे आउटपुट ज्यादा उपयोगी और उद्देश्यपूर्ण होंगे। टास्क (कार्य) का मतलब है, एआई को साफ-साफ और ठोस रूप में बताएं कि आपको क्या चाहिए।