Artificial Intelligence: आज की युवा पीढ़ी ऐसे दौर में जी रही है, जहां भविष्य को लेकर आशंका और भय लगातार बढ़ता जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन, बिग डाटा, वर्चुअल रियलिटी (BR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) जैसी तकनीकें उनके कॅरिअर तथा आम जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रही हैं। साइंटिफिक अमेरिकन के एक हालिया लेख से पता चला है कि जेनरेटिव एआई के जरिये छात्रों में ऑनलाइन डाटा गोपनीयता खोने तथा नौकरी छिनने का डर सता रहा है।
यह डर वाजिब भी है, क्योंकि कई शोध और रिपोट्र्स में यह साबित हो चुका है कि जेनरेटिव एआई से कार्यस्थलों में बड़े पैमाने पर बदलाव आ रहे हैं। ऐसे में, जैसे-जैसे एआई हमारी दिनचर्या में अधिक गहराई से शामिल होता जा रहा है, इसके प्रति चिंता और भय भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। हालांकि, कुछ बातों को ध्यान में रखकर इससे बचाव किया जा सकता है।