आईपीएस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
क्या होती है आईपीएस अधिकारी की भूमिका?
आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करते हैं और उन्हें एसपी से आईजी, डिप्टी आईजी, डीजीपी के रूप में पदोन्नत किया जाता है। देश के कानून को सही तरीके से लागू कराने का काम आईपीएस अधिकारी करते हैं।
कितनी होती है आईपीएस अधिकारी की सैलरी?
एक आईपीएस अधिकारी का मूल वेतन 56,100 रुपये प्रति माह (टीए, डीए और एचआरए अतिरिक्त) से शुरू होता है और एक डीजीपी के लिए 2,25,000 रुपये तक पहुंच सकता है। आईपीएस अधिकारियों को पीएफ, ग्रेच्युटी, हेल्थकेयर सर्विसेज, लाइफटाइम पेंशन, रेजिडेंस, सर्विस क्वार्टर, ट्रांसपोर्ट, घरेलू कर्मचारी, स्टडी लीव और कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।