- एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स)
अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर ने दो साल के पूर्णकालिक एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून, 2019 है। उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी की किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट या कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स डिग्री या साइंस/ ऑपरेशंस रिसर्च/ कम्प्यूटर साइंस/ इंजीनियरिंग/ इकोनॉमिक्स/ कॉमर्स में मास्टर्स डिग्री होना आवश्यक है। आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, नोटिफिकेशन पढ़ें और समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।