आज हम आपको उन छ: सख्सियतों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बचपन से ही खुद के बल पर कारोबार बनाने का सपना देखा था। यांक वोरा, मिलन गोपानी, हिरेन शेटा, महतवा शेटा, उमेश गजेरा और चेतन कनानी बचपन के दोस्त एक दूसरे से सबकुछ शेयर करते थे। 10वीं करने के बाद सबने अपने-अपने तरीके से जीना शुरू कर दिया। पर जब भी समय मिलता सब एक दूसरे से नए-नए आइडियाज पर बात करते। 2015 में, ग्रेेजुएशन पूरी हो जाने के बाद इन सबने हेल्थ से जुड़ें मुद्दों पर रिसर्च करनी शुरू कर दी। रिसर्च के दौरान उन्हें पता चला कि हमारे भारत में मूंगफली का मक्खन जो कि सेहत के लिए अच्छा है, के बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है। उन्होंने सोचा जब यहां मूंगफली उगाई जाती हैं तो उसका मक्खन क्यों नहीं बनाया जाता?