School Student
- फोटो : freepik AI
प्रगति के बावजूद लाखों लड़कियां अब भी बाहर
जीईएम टीम के एक सदस्य ने पीटीआई को बताया, "1995 के बाद से, दुनिया शिक्षा में लैंगिक समानता के करीब पहुंच गई है। लड़कियां अब लड़कों के बराबर दरों पर प्राथमिक, निम्न और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला लेती हैं। वैश्विक स्तर पर, तीन दशक पहले की तुलना में 91 मिलियन अधिक लड़कियां प्राथमिक शिक्षा में हैं, और 136 मिलियन अधिक लड़कियां माध्यमिक शिक्षा में हैं।"
सदस्य ने आगे कहा, "उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन तीन गुना बढ़कर 4.1 करोड़ से 1.3 करोड़ 90 लाख हो गया है। ये संख्याएं मायने रखती हैं। ये बाधाएं दूर करने और अवसरों का विस्तार करने के लिए दशकों से किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को दर्शाती हैं। फिर भी, तस्वीर पूरी तरह से अधूरी है। आज भी 1.3 करोड़ लड़कियाँ स्कूल से बाहर हैं।"