आज पूरी दुनिया में तीसरा 'World Skill Youth Day' मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बेरोजगार और हुनरंमद युवाओं को प्रशिक्षण देना है जिन्हें आर्थिक तंगी की वजह से हाशिए पर डाल दिया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
युवा
संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेम्बली ने साल 2014 में एक प्रस्ताव लेकर हर साल की 15 जुलाई को 'World Skill Youth Day' के रूप में मनाने का ऐलान किया है और तब से लेकर हर साल इस ‘डे’ को मनाया जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
युवा
इस खास दिन पर देशभर में कई तरह के प्रोग्राम आयोजित किया जाते हैं। इस दिन का मकसद 2030 तक विकास लक्ष्यों हेतु रोजगार के लिए एजुकेशन और सीखने के अवसर को बढ़ावा देना है।
4 of 5
युवा
आजकल के दौर में युवाओं के बीच बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और इससे निपटने के लिए कौशल विकास एक सटीक समाधान के रूप में स्वीकार किया गया है।
सरकार यूथ स्किल डेवलपमेंट से संबंधित कई स्कीम चला रही है जिसमें युवाओं को हर तरह की ट्रेनिंग दी जाती है और करीब 45 से 75 दिनों की खास ट्रेनिंग के बाद उन्हें जॉब प्लेसमेंट दिया जाता है।