श्रद्धा हत्याकांड में हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी आफताब की नई दरिंदगी का खुलासा हुआ है। आफताब ने पुलिस को बताया कि वह रोज फ्रिज खोलकर श्रद्धा के चेहरे को घंटों घूरता रहता था। इतना ही नहीं उसने श्रद्धा की पहचान मिटाने के लिए हाथों की कलाइयां, अंगुलियां समेत कई हिस्सों को ब्लोअर से जला दिया था। इसके लिए वह महरौली बाजार से ब्लोअर खरीद लाया था।