फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Yoga Day: पूरे विश्व में आज मनाया जा रहा 9वां योग दिवस, 2015 में हुई थी शुरुआत,देखें तस्वीरें

Wed, 21 Jun 2023 07:51 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पूरे विश्व में 9वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पूरे विश्व में आज मनाया जा रहा 9वां योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
आज पूरे विश्व में 9वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे विश्व में योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। इस साल योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर रखी गई है। इस थीम को आयुष मंत्रालय ने चुना है। योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है। योग अभ्यासों में शारीरिक व्यायाम जिन्हें ‘आसन’ कहा जाता है। श्वास तकनीक और ध्यान शामिल हैं। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामान्य कल्याण और सामंजस्य को बढ़ाने का प्रयास करता है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा रामदेव और सीएम धामी यो करते हुए - फोटो : ANI
योग गुरु बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योग किया
 
विज्ञापन

3 of 6
राम मनोहर लोहिया पार्क में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राम मनोहर लोहिया पार्क में अमर उजाला उजाला और भारतीय योग संस्थान की ओर से आयोजित योग शिविर में योगा करते लोग।
 

4 of 6
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में योग किया - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में योग किया।
 
विज्ञापन

5 of 6
साढ़े पांच बजे योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वो शाम करीब साढ़े पांच बजे योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जो संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही कहा कि भारत के आह्वान पर 180 से अधिक देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक है। 2014 में जब योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में आया, तो इसे रिकॉर्ड संख्या में देशों ने समर्थन दिया। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यमुना में योग - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के वजीराबाद में सांसद मनोज तिवारी और वाटर स्पोर्ट क्लब के छात्रों ने पानी में योग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें