फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी का धोखा: देवर को मदद के बहाने बुलाया घर, फिर महिला ने किया युवक का ऐसा हाल, पीड़ित बोला- जा सकती थी जान

Fri, 18 Nov 2022 09:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
भाभी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत - फोटो : फाइल फोटो
ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कॉलोनी में एक महिला ने मदद के बहाने साजिश के तहत देवर को घर बुलाया और आंख में मिर्च झोंककर पिटाई कर दी। मारपीट से युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीटने के बाद भी महिला ने देवर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
पीड़ित दिनेश ने पुलिस को बताया वह बसेलवा कॉलोनी गली नंबर 16 का रहने वाला है। 13 नवंबर को उसके भाई संजय के घर में लड़ाई हो रही थी। भाई ने अपने बचाव में दिनेश को आवाज लगाई।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आरोप है कि उसके घर जाते ही संजय की पत्नी नीतू ने दिनेश की आंख में लाल मिर्च डाल दी और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
दिनेश का कहना है कि मारपीट से उसकी जान भी जा सकती थी। आरोपी ने दिनेश का पैर व जबड़ा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश का कहना है कि उसके भाई संजय और भाभी नीतू ने मिलकर पूरी साजिश रची थी। पीटने के बाद भाभी ने दिनेश पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें