फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के थे नाजायज संबंध: पति को तड़पा-तड़पा के मारा, शरीर पर मिले बर्बरता के सबूत.. दी दुश्मनों से बदतर मौत

Mon, 26 Sep 2022 05:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
राजधानी दिल्ली से सटे बुलंदशहर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां खुर्जा क्षेत्र की कालिंदी कुंज कॉलोनी निवासी शिक्षामित्र की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। मामले में मृतक के भाई ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने अपराध को स्वीकार किया है। आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से शिक्षामित्र को मौत के घाट उतारा, जिसमें पहले उसे बेहोश किया गया और फिर बाद में करंट के झटके देकर मौत की नींद सुला दिया। हत्या करने का ढंग सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
थाना खुर्जा, Khurja - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से अरनिया थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव निवासी हरेंद्र शर्मा खुर्जा की कालिंदी कुंज कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। 21 सितंबर को हरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर रुकनपुर गांव में रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय शव के पैरों में चोट के निशान देखे गए और बिजली का तार बंधा हुआ था। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। मृतक हरेंद्र के भाई प्रिंस ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी भाभी नेहा और उसके दोस्त रवि के बीच नाजायज संबंध और भाई की हत्या का आरोप लगाया।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
खुर्जा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रवि और हरेंद्र के बेटे एक साथ हॉस्टल में रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
इसी बीच रवि और हरेंद्र की पत्नी नेहा की नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नाजायज संबंध बन गए। उसकी जानकारी हरेंद्र और प्रिंस को लग गई। कई बार हरेंद्र ने इस विषय में समझाया, लेकिन वह दोनों शादी करना चाहते थे इसी कारण से उन्होंने हरेंद्र की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
बिजली के झटके देकर की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि 20 सितंबर को हरेंद्र प्रयागराज से वापस लौटे थे। उसके बाद दोपहर को वह गांव चले गए। दोपहर बाद घर आने पर उन्हें खाना दिया, जिसमे नशीली गोलियां मिला दी। इससे उनको नशा हो गया और वह बेहोश हो गए। इसके बाद रात को करंट के झटके देकर हत्या की गई, जिससे शरीर पर चोट के निशान नहीं आएं और किसी को शक न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें