Weather Update
- फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में शिमला, नैनीताल व मनाली से भी ज्यादा ठंड
दिल्ली-एनसीआर में हिल स्टेशन से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। शनिवार को इन इलाकों में तापमान चार डिग्री से ऊपर रहा। जबकि एनसीआर के इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री के बीच दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, नैनीताल में 5.8, मनाली में पारा 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 2.5, फरीदाबाद में 3.4, नोएडा में 3.7 और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।