फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी प्रेमिका की थी चाहत: मिलने बुलाने की बात लड़की के दूसरे प्रेमी को न आई रास, दी ऐसी खौफनाक मौत

Tue, 02 Aug 2022 10:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में रविवार को बीच बाजार युवक अनवारुल हक (22) की चाकू घोंपकर हत्या की गुत्थी को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी समेत कुल चार आरोपियों की पुलिस को अभी तलाश है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतीन (26) और एहसान (22) के रूप में हुई है। दरअसल मृतक अनवारुल का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन महीने पहले ही उसने एक अन्य लड़की से गांव में शादी रचा ली थी। लेकिन इसके बाद भी वह अपनी पुरानी प्रेमिका पर मिलने का दबाव बना रहा था। इस बीच प्रेमिका के नए प्रेमी ने अनवारुल को समझाकर युवती से दूर रहने के लिए कहा था।
विज्ञापन

2 of 5
थाना खजूरी खास - फोटो : फाइल फोटो
रविवार को इसी बात पर हुई बहस के दौरान उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मामले में मुख्य आरोपी अबु-उस्मान के अलावा शाहनवाज व दो अन्यों की तलाश है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और हत्या के समय दोनों आरोपियों के पहने हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को खजूरी खास के शेरपुर चौक पर एक युवक को चाकू मारने की खबर मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जा चुका था। वहां पहुंचने पर घायल अनवारुल हक की मौत का पता चला। पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अनवारुल बिहारीपुर इलाके में स्कूल बैग की एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने छानबीन शुरू की। जिसमें आरोपी एक सीसीटीवी कैमरे में देखे गए।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
इसके सोमवार शाम को पुलिस की टीम ने अतीन और एहसान नामक आरोपियों को वजीराबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताद के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त अबु-उस्मान के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। वारदात में अतीन का दोस्त शाहनवाज भी शामिल था। दो लड़के अबु-उस्मान के साथ भी आए थे, जिनको वह नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हत्या की वजहों के बारे में आरोपियों ने खुलासा किया कि पिछले काफी समय से अनवारुल हक एक युवती से प्रेम करता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन तीन महीने पहले अनवारुल ने अपने गांव में ही किसी अन्य लड़की से शादी रचा ली। इसके बाद भी वह पुरानी प्रेमिका को मिलने के लिए कहता था। प्रेमिका का नया प्रेमी इस बात से चिढ़ गया। उसने अनवारुल को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार समझाने पर वह नहीं माना तो आरोपियों ने रविवार शाम को बात करने के लिए उसे बुलाया। दोबारा उससे यही बात की तो अनवारुल आरोपियों से बहस करने लगे। झगड़े के दौरान आरोपियों ने उसको चाकू मार दिया और फरार हो गए। अब पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें