फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा हत्याकांड: शादी की बात पर आफताब ने किया कत्ल, शव ठिकाने लगाने को देखी ये वेब सीरीज, चौंका देगा खुलासा

Mon, 14 Nov 2022 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली को दहला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया कि सनसनीखेज श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने कत्ल करने से पहले 'डेक्सटर' सहित कई क्राइम वेब सीरीज और फिल्में देखी थीं। आरोपी आफताब ने श्रद्धा को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। उसके 35 टुकड़े कर आफताब ने उन्हें अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिया। महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए आफताब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 9
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने आरोपी की पहचान मुंबई निवासी आफताब अमीन पूनावाला (28) के रूप में की है, जिसे मृतका श्रद्धा के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को पकड़ा गया और उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मृतका की पहचान मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वाकर (27) के रूप में हुई है। श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर (59) ने आठ नवंबर को अपनी बेटी के अपहरण का मामला दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

3 of 9
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि वह महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। उनकी 26 साल की बेटी श्रद्धा मुंबई के मलाड में एक कॉल सेंटर में काम करती थी जहां उसकी आफताब से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लिव-इन में रहने लगे। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद दोनों अचानक मुंबई छोड़ दिल्ली में आकर रहने लगे।

4 of 9
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे परिजन
सोशल मीडिया से बेटी से जुड़े होने की वजह से पता चला कि दोनों दिल्ली के महरौली के छतरपुर में रहने लगे थे। हालांकि युवती के परिजन उससे सोशल मीडिया से जुड़े थे। सोशल मीडिया के जरिए ही उसका हाल-चाल लेते रहते थे। मई के बाद बेटी से संपर्क नहीं हुआ। इस पर परिजन चिंतित हो गए। आठ नवंबर को परिजन सीधे दिल्ली के छतरपुर में उस जगह पहुंचे जहां बेटी किराये के फ्लैट में रहती थी। लेकिन फ्लैट में ताला लगा मिला। विकास ने यहां से सीधे महरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

5 of 9
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दिल्ली पुलिस आफताब की तलाश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रद्धा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

6 of 9
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आफताब का अक्सर होता था श्रद्धा से झगड़ा
एडिशनल डीसीपी दक्षिण दिल्ली अंकित चौहान के अनुसार, दोनों अक्सर झगड़ते थे और यह विवाद कई बार आपे से बाहर हो जाता था। 18 मई को हुई घटना में आरोपी आफताब ने अपना आपा खो दिया और श्रद्धा का गला घोंट दिया।
विज्ञापन

7 of 9
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
आफताब ने शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद वह बाजार से एक बड़ा फ्रिज लेकर आया। उसने शव के टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया और 18 दिन तक उन टुकड़ों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्थित जंगलों में फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

8 of 9
आरोपी आफताब ने इसी फ्रिजर का किया इस्तेमाल - फोटो : अमर उजाला
जहां किया प्रेमिका का कत्ल वहां रहता था दरिंदा
सूत्रों के अनुसार, आफताब रोज उसी कमरे में सोता था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या कर शव को काटा था। फ्रिज में रखने के बाद वह उसका चेहरा देखता था। आफताब ने शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने के बाद फ्रिज की सफाई की थी।
विज्ञापन

9 of 9
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
आफताब के कई लड़कियों से थे संबंध
सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा से पहले भी आफताब के कई लड़कियों से संबंध थे। अपराध करने से पहले उसने कई क्राइम फिल्में और वेब सीरीज भी देखीं, जिनमें अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरीज डेक्सटर भी शामिल है। सितंबर में पीड़िता की सहेली ने अपने परिवार को बताया कि पिछले ढाई महीने से श्रद्धा से कोई संपर्क नहीं था और उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। उसके परिवार ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी चेक किया और इस दौरान कोई अपडेट नहीं पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें