फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: हैवानियत झेल रही श्रद्धा ने टीम लीडर से मांगी थी माफी, आफताब की करतूत से उठाया था पर्दा

Sat, 19 Nov 2022 08:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड की जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। सुराग की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीम को बृहस्पतिवार को मुंबई, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश गई हैं। पुलिस टीमें वहां होटल की डिटेल खंगालेंगी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भी तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि अलग इनके इलाके में कोई लावारिस शव व शरीर के टुकड़े बरामद हुए हैं तो तुरंत बताया जाए। इस मामले में दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मीनू चौधरी ने अहम फैसले लिए। वहीं, जांच में ये भी सामने आया है कि दरिंदे आफताब अमीन पूनावाला व श्रद्धा वालकर के बीच पिछले दो वर्ष से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वह शुरू से ही श्रद्धा के साथ यानि वर्ष 2020 से ही मारपीट करता था। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
एक बार तो उसने श्रद्धा के साथ इतनी मारपीट की थी उसे तीन दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। एक बार पिटाई के बाद श्रद्धा ने अपने टीम लीडर को बताया था कि उसके बदन में दर्द हो रहा है। ये खुलासा श्रद्धा व उसके टीम लीडर करण भक्की की व्हाट्सएप चैट सामने आने से हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 10
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स - फोटो : वीडियो ग्रैब
शुक्रवार को ये चैट टीम लीडर ने सोशल मीडिया पर लीक की है। इसके अलावा श्रद्धा का चोट लगा हुआ चेहरा भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रद्धा का चोट लगा चेहरा उसके दोस्त ने वायरल किया है। दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के साथ मारपीट करने के एंगल से भी जांच शुरू की है।

4 of 10
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा व करण भक्की के साथ हुई ये चैट 24 नवंबर, 2020 की है। इसमें वह तबीयत ठीक ना होने की बात बता रही है। इसी समय आफताब ने उसे पीटा था। श्रद्धा चैट में कहती है कि उसे घर जाने से सब ठीक हो गया है और वह अब बाहर जा रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स - फोटो : अमर उजाला
उसने चैट में आगे लिखा था कि मैं आज काम नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि कल हुई मारपीट की वजह से उसका शायद बीपी कम हो गया है। उसके शरीर में दर्द हो रहा है। बैड से उठने की शरीर में एनर्जी नहीं बची है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स - फोटो : अमर उजाला
मुझे ये भी देखना है कि वह आज चला जाए। उसने टीम लीडर को आगे लिखा था कि उसकी वजह से जो परेशानी हो रही है और जो काम का नुकसान हो रहा है उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।

 
विज्ञापन

7 of 10
श्रद्धा उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स - फोटो : अमर उजाला
साथ ही श्रद्धा व उसे दोस्त की चैट भी सामने आई है। ये चैट दिसंबर, 2020 की है यानि उस समय की है जब आरोपी ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी। श्रद्धा दोस्त लक्ष्मण के साथ हो रही चैटिंग में अपनी चोट के बारे में बता रही है। 

 

8 of 10
श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला
उसके चेहरे पर चोट के काफी निशान थे। श्रद्धा ने अपने चेहरे का फोटो दोस्तों को भेजा था। इस चैट में महिला मंडल मं शिकायत की बात की जा रही है। इस समय श्रद्धा तीन दिन अस्पताल में भर्ती रही थी।


 

9 of 10
श्रद्धा के दोस्त द्वारा साझा फोटो में साफ देखे जा सकते हैं चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला
खुदकुशी करने की धमकी देकर श्रद्धा को वापस बुला लिया था
वहीं, श्रद्धा के दोस्तों का कहना है कि वह श्रद्धा को अस्पताल लेकर गए थे। उस समय आफताब लगाकर उसे फोन कर रहा था। वह बोल रहा था कि अगर वह वापस नहीं आई तो खुदकुशी कर लेगा। 

 
विज्ञापन

10 of 10
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
वह श्रद्धा को ब्लैकमेल कर रहा था। उसके दोस्त उसे मुंबई के नालासोपारा पुलिस स्टेशन में लेकर गए थे। दिल्ली पुलिस अब नालासोपारा पुलिस स्टेशन जाकर जांच करेगी। दिल्ली पुलिस ने अब मैसिंग एप को लिखकर श्रद्धा व आफताब की चैट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें