मृतका श्रद्धा वाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब व श्रद्धा ने छतरपुर में 15 मई को किराए पर कमरा लिया था। इसने 18 मई को श्रृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह घबरा गया। इसके बाद उसे फॉरेन क्राइम सीरीज डेक्सटर की याद आई। आरोपी बचपन में ये सीरीज देखा करता था। उसने 18 मई को श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया। अगले दिन वह बाजार गया और बड़ा वाला फ्रिज, चापड़, पाउडर, फ्रेशनर व अन्य सामान लेकर आया।