फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Aftab Case: पहली बार मीडिया के सामने आए श्रद्धा के पिता, आफताब पूनावाला को लेकर कही यह बड़ी बात

Fri, 09 Dec 2022 01:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को एक बार फिर शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच श्रद्धा के पिता विकास मदान वॉकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 7
श्रद्धा वालकर हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि बच्चों को 18 साल का (बालिग) होते ही जो कानूनी आजादी मिल जाती है, उसमें संशोधन करने की जरूरत है। इसी कानून की वजह से मुझे आज यह दर्द झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आफताब को फांसी होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
सीसीटीवी में कैद हुआ आफताब - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा के पिता ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि तुलिंज पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई नहीं की। वह अगर सही समय पर कार्रवाई करती तो आज मेरी बेटी जिंदा होती। अब दिल्ली पुलिस और वसई पुलिस की जांच सही तरीके से चल रही है।

4 of 7
जौमेटो ने भी खोले आफताब के राज, सबूत तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मुझे मेरी बेटी के लिए न्याय चाहिए। आफताब को फांसी की सजा होनी चाहिए। आफताब ने मेरी बेटी का जिस तरह से हत्या की, उसको भी उसी तरह सबक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 7
Bumble - फोटो : theverge
उन्होंने डेटिंग एप सख्ती बढ़ाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि डेटिंग एप पर भी सख्ती बरतनी चाहिए। बच्चों को धर्म की सही शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि 18 साल की आयु के बाद व्यक्ति को जो स्वतंत्रता मिल जाती है, उस पर विचार होना चाहिए, क्योंकि उसी कारण से हमें ज्यादा तकलीफ हुई।
विज्ञापन

6 of 7
आफताब पूनावाला - फोटो : अमर उजाला
आफताब के माता-पिता पर भी विकास मदान वॉकर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आफताब के माता-पिता से भी पूछताछ होनी चाहिए। उसके मां-बाप और भाई की जांच होनी चाहिए। मामले से संबंधित हर व्यक्ति की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा कुशवाहा लड़ेंगी श्रद्धा का केस

7 of 7
Seema kushwaha
खबर है कि निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने वाली वकील सीमा कुशवाहा श्रद्धा का केस लड़ेंगी। वह श्रद्दा के पिता की वकील हैं। श्रद्धा के पिता विकास वॉकर की वकील सीमा कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि आफताब के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं और अदालत में पेश किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें