फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder: दृश्यम देख आफताब ने रची श्रद्धा की हत्या की साजिश, डेक्सटर से मिला टुकड़े कर फेंकने का आइडिया

Fri, 25 Nov 2022 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) ने वारदात से पहले बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखी थी। उसे दृश्यम पार्ट-दो का इंतजार था। वह श्रद्धा की हत्या करने के बाद कोई कहानी बनाने की फिराक में था। उसने साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की। हत्या करने के बाद श्रद्धा के दोस्तों, परिजनों से लगातार बात कर ऐसे सबूत बनाता रहा, ताकि बाद में निर्दोष साबित होने में कोई परेशानी न हो। ये बातें आफताब के बृहस्पतिवार को पौने नो घंटे तक चले पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान सामने आईं। इससे पहले यह भी बात सामने आ रही थी कि आफताब ने कत्ल के बाद अमेरिकी क्राइम सीरीज डेक्सटर देकर शव के टुकड़ों को फेंका था। 
विज्ञापन

2 of 5
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी स्थित एफएसएल के सूत्रों ने बताया कि पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान एक्सपर्ट ने उससे दृश्यम फिल्म का जिक्र किया था। एक्सपर्ट ने पूछा कि क्या वह दृश्यम फिल्म देखकर बच सकता था। इस पर आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एक्सपर्ट ने दूसरा सवाल पूछा कि क्या श्रद्धा की हत्या साजिश के तहत की गई है। इस पर आरोपी ने कहा कि उसने दृश्यम फिल्म देखी थी और अब तो दृश्यम पार्ट-2 भी आ गई है। एक्सपर्ट सूत्रों का कहना है कि आरोपी श्रद्धा से नफरत करता था। वह साजिश के तहत ही उसे घुमाने-फिराने ले गया था। वहीं, एफएसएल विशेषज्ञों का कहना है कि आरोपी ने श्रद्धा की हत्या आवेश में नहीं, बल्कि साजिश के तहत की है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने श्रद्धा के साथ कई बार मारपीट की थी।
विज्ञापन

3 of 5
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने एफएसएल में सिर्फ पूछताछ हुई
महरौली पुलिस आफताब को शुक्रवार शाम चार बजे रोहिणी स्थित एफएसएल लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एफएसएल में आरोपी से सिर्फ पूछताछ हुई। उसे मशीन पर नहीं बैठाया गया। एफएसएल सूत्रों का कहना है कि विशेषज्ञ बृहस्पतिवार को हुए पॉलिग्राफी टेस्ट व शुक्रवार को पूछे गए सवालों के जवाबों के विश्लेषण कर रहे हैं। सब ठीक रहा तो आरोपी का नार्को टेस्ट किया जाएगा। अगर सब ठीक नहीं रहा तो आरोपी को फिर से पॉलिग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर- जोन-2) डाॅ. सागरप्रीत हुड्डा का कहना है कि आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट शुक्रवार को नहीं हो सका।

4 of 5
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस पुरानी चैट के रिकवर करने में जुटी
दिल्ली पुलिस श्रद्धा व आफताब की पुरानी चैट को रिकवर करने में जुटी है। इसके लिए दक्षिण जिले की एक टीम अलग से काम रही है। आरोपी के मोबाइल व लैपटॉप की जांच की जा रही है। अगर पुलिस को पुरानी चैट मिल जाती है तो ये अहम सबूत साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैदान गढ़ी का झील - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए एक नहीं बल्कि कई हथियारों का इस्तेमाल किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें