फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफताब की एक और सच्चाई आई सामने: पुलिस के हाथ लगा वीडियो... श्रद्धा लगा रही ये गुहार, पास खड़ा दिख रहा पूनावाला

Tue, 27 Dec 2022 06:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
श्रद्धा वालकर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा वालकर हत्या मामले में पुलिस को एक ऑडियो और वीडियो क्लिप हाथ लगी है। इसमें आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) श्रद्धा से झगड़ा कर रहा है। वहीं, श्रद्धा आफताब से झगड़ा न करने की गुहार लगा रही है। माना जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है जब आरोपी श्रद्धा की पिटाई और प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी आफताब ने आवाज के नमूने लिए। पुलिस को गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर से आवाज के नमूने मिले हैं। ऑडियो क्लिप, गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर से लिए गए आवाज के नमूनों को सीएफएसएल में लिए गए आवाज के नमूनों से मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 9
Shraddha murder case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को आफताब की आवाज का नमूना प्राप्त करने की अनुमति दी थी, क्योंकि पुलिस ने इसके लिए एक याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन

3 of 9
श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
आफताब को सुरक्षा घेरे में सीएफएसएल लाया गया 
आफताब अमीन पूनावाला पर रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला (एफएसएल) में पॉलिग्राफ टेस्ट के बाद बाहर ले जाते हुए जानलेवा हमला हो चुका है। ऐसे में पुलिस उसकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 

4 of 9
Shraddha Murder case - फोटो : File Photo
आफताब को सोमवार सुबह भारी सुरक्षा घेरे के बीच सीएफएसएल लाया गया। इस दौरान सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित सीबीआई मुख्यालय को करीब तीन घंटे (10 से दोपहर करीब एक बजे) तक बंद रखा गया।
विज्ञापन

5 of 9
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो
ऑडियो क्लिप से पता लगेगा हत्या का उद्देश्य 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑडियो क्लिप से अहम सुराग मिल सकता है। इससे हत्या का उद्देश्य पता लग सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि पुलिस को एक वीडियो भी मिला है। वीडियो मुंबई का है। इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। वीडियो में आफताब काउंसलिंग करवाता दिख रहा है। ऐसे में पुलिस उसके चेहरे की पहचान करवाएगी।
विज्ञापन

7 of 9
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
हत्या कर किए थे 35 टुकड़े
आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की कथित तौर पर हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और इन टुकड़ों को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फेंकने से पहले उन्हें 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा था। आफताब को 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

8 of 9
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
वहीं इससे पहले बीते 22 दिसंबर को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने साकेत कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली थी। कोर्ट में आफताब की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। आफताब के वकील समय से नहीं पहुंचे थे इसलिए साकेत कोर्ट ने 11 बजे का समय दिया था। 17 दिसंबर को साकेत कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी के समक्ष आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था।
विज्ञापन

9 of 9
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो
आफताब ने कोर्ट में बताया कि वह जमानत याचिका दायर नहीं करना चाहता। बता दें कि आफताब की जमानत याचिका उसके वकील की तरफ से दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि इसके लिए पहले आफताब की सहमति जरूरी है। अपने वकील से बात करने के बाद आफताब ने जमानत याचिका को वापस ले लिया। इसके बाद कोर्ट ने याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी और मामले की सुनवाई को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें