फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा हत्याकांड पुलिस के लिए अभी भी चुनौती: जिस फ्रिज में था शव उससे न मिला कोई सुराग, अभी ये हैं मुश्किलें

Thu, 17 Nov 2022 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा वाकर हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। सूत्रों के अनुसार, यहां तक कि जिस फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखा गया था उस पर भी खून का कोई नमूना या सुराग नहीं मिला है। वहीं महरौली के जगलों से जो हड्डियां मिलीं हैं उसमें भी अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह श्रद्धा की ही हैं या फिर किसी जानवर की हैं। हालांकि अभी फॉरेसिंक रिपोर्ट आना बाकी है। साथ ही पुलिस को श्रद्धा के सिर की तलाश है ताकि यह साबित किया जा सके कि उसकी हत्या हो चुकी है। पुलिस के पास आफताब के कबूलनामे के अलावा श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं है। लिहाजा इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ना पुलिस के लिए भी कड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

2 of 8
Shraddha Murder Case - फोटो : सोशल मीडिया
आफताब के बयानों के आधार पर जंगल-जंगल खाक छान रही पुलिस
श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब पुलिस पूछताछ में जो बयान दे रहा है पुलिस उसी आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। आफताब ने जिन जगहों पर श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंके जाने की बात कही पुलिस वहां-वहां खाक छानती फिर रही है। वहीं कानून के जानकारों का मानना है कि कोर्ट में अगर अपने कबूलनामे से आरोपी आफताब मुकर गया तो नई चुनौतियां खड़ी हो जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 8
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
केमिकल से सफाई की वजह से मिट गए सुराग
आरोपी आफताब पूनावाला ने अब दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने श्रद्धा के सिर को फ्रिज के आई चेंबर में रखा था। जहां ठंडक की वजह से सिर बर्फ के गोले के रूप में तब्दील हो गया था। आरोपी ने बताया कि वह श्रद्धा के शरीर के टुकड़े रखने के लिए ही बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया था। उसने बताया कि श्रद्धा का शव आसानी से काटने के लिए उसने बाथरूम का शावर चलाकर रखा था। इसके अलावा शरीर से जो खून निकल रहा था वह भी शावर के पानी से लगातार टॉयलेट में बह रहा था। आरोपी ने केमिकल से बाथरूम की दीवार, फर्श व रेफ्रिजरेटर को साफ किया था।

4 of 8
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
शव के टुकड़ों की तलाश में लगी पूरी दक्षिण जिला पुलिस, फिर भी सफलता से दूर
दक्षिण जिला पुलिस के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े बरामद न होना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में महरौली पुलिस के साथ-साथ पूरे दक्षिण जिले की पुलिस को तलाशी अभियान में लगा दिया गया है। पुलिस ने बुधवार सुबह से ही अभियान शुरू कर दिया था और देर रात तक तलाशी अभियान चलता रहा था। पुलिस आरोपी को साथ लेकर गई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
जंगल में जानवरों के भी मिल रहे अवशेष 
दक्षिण जिला पुलिस ने बुधवार को जंगल के सभी रास्ते बंद कर दिए थे। जंगल के हर रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे। किसी भी को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया रहा था। मीडियाकर्मियों को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जंगल के अंदर जंगली जानवरों के अवशेष भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
जानवरों और इंसानी हड्डी में अंतर करना मुश्किल
जंगल घना होने के कारण उसमें बहुत ज्यादा जानवर हैं। ऐसे में पुलिस व जानवरों की हड्डियों में अंतर करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर व धड़ बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी के बयान पर आश्रित पुलिस
आरोपी ये बता रहा है कि उसने श्रद्धा के शव के सभी टुकड़े महरौली के जंगल में फेंके हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों को ये भी आशंका है कि आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कई और जगह फेंके हो। अगर ऐसा हुआ तो श्रद्धा की मौत से पर्दा उठाने में पुलिस को कई और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

8 of 8
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
शातिर दिमाग है आरोपी आफताब
आरोपी आफताब ने बहुत ही शातिराना अंदाज में इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया। श्रद्धा के अलावा दूसरी युवतियों से दोस्ती के लिए वह नया सिम लेकर एप पर एकाउंट बनाता था। हर युवती से दोस्ती करने के लिए वह अलग मोबाइल सिम का इस्तेमाल करता था। एक युवती से दोस्ती करने के लिए वह एक ही सिम इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें