फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया हत्याकांड के दिन का सच: दोनों में हुआ था झगड़ा... इस बात पर आफताब ने खोया आपा

Tue, 15 Nov 2022 08:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के महरौली में लिव-इन रिलेशन में रह रही श्रद्धा वाकर (26) की निर्मम हत्या मामले में वारदात के दिन से जुड़े घटनाक्रम का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूत्रों को अनुसार, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिसमें सामने आया है कि श्रद्धा और आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) मिलकर शराब, सिगरेट पीते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें अक्सर झगड़ा होता था। सूत्रों के अनुसार वारदात वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ और बचाव में श्रद्धा ने आफताब पर बर्तन फेंके थे। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
मृतका श्रद्धा वाकर और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं। अगर परिवार वाले आफताब और श्रद्धा को वापस लाने की कोशिश करते तो शायद यह हत्याकांड नहीं होता। दोनों ही के परिजनों ने इनको छोड़ दिया था।
विज्ञापन

3 of 10
मृतका श्रद्धा और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में आफताब अमीन पूनावाला (28) ने श्रृद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे। महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वाकर के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं।

4 of 10
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा के शव के टुकड़े चार जगह पर डाले थे। पुलिस को श्मशान घाट रोड नाले के पास कूल्हे का एक पार्ट मिला है, सिर्फ इस पार्ट से पता लग रहा है कि यह इंसान का है और महिला का है। आरोपी ने श्रद्धा के शव को कई टुकड़ों को जलाया था।
विज्ञापन

5 of 10
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी ने श्रद्धा के चेहरे को पूरी तरह से जला दिया था। इसके लिए आरोपी जलाने वाली टॉर्च खरीद कर लाया था। जंगल से हड्डियां रूप में मिल रहे शव के टुकड़ों से यह पता नहीं लग रहा है कि यह इंसान के हैं या जानवर के हैं, इसके लिए पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी।
विज्ञापन

6 of 10
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस महरौली थाने के लॉकअप में बंद आफताब पर 24 घंटे नजर बनाए रखी। उसकी सुरक्षा में दो से तीन पुलिसकर्मी लगे रहे जो हर पल उस पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

7 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया था। मिनी आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है।

8 of 10
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
इसके अलावा, आफताब ने श्रद्धा का फोन फेंक दिया, फोन की आखिरी लोकेशन ट्रेस की जा रही है ताकि उसे बरामद किया जा सके। पुलिस श्रद्धा के शव को टुकड़ों में काटने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश कर रही है।

9 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस आफताब के अन्य साथियों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। आफताब के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है। उनके पिछले संबंधों का विश्लेषण किया जा रहा है। श्रद्धा के साथ संबंध होने से पहले उसके चार दोस्तों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

10 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आफताब के प्रोफाइल की जानकारी बम्बल (डेटिंग एप) से मांगी है जिससे उन महिलाओं का विवरण मिल सके जो आफताब के घर उस समय उससे मिलने आई जब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे। पुलिस को आशंका है कि कहीं इनमें से कोई महिला हत्या के पीछे का कारण तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें