फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई की रात का सच: आफताब दो दिन तक करता रहा शव के टुकड़े, चीथड़े धोए और लगाया ये पाउडर, रात को निकलता था जंगल

Tue, 15 Nov 2022 04:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी आफताब अमीन पूनावाला श्रद्धा वाकर के शव के दो दिन तक टुकड़े करता रहा। उसने एक दिन शव को बाथरूम में रखा। दूसरे दिन से उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने शुरू किए थे। ये खुलासा महरौली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आफताब ने पूछताछ में किया है। पुलिस देर रात आफताब को साथ लेकर मृतका के शव के टुकड़े बरामद करने में लगी हुई है। पुलिस उसकी निशानदेही पर चापड़ आदि को बरामद करने का प्रयास चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब व श्रद्धा ने छतरपुर में 15 मई को किराए पर कमरा लिया था। इसने 18 मई को श्रृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह घबरा गया। इसके बाद उसे फॉरेन क्राइम सीरीज डेक्सटर की याद आई। आरोपी बचपन में ये सीरीज देखा करता था। उसने 18 मई को श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया। अगले दिन वह बाजार गया और बड़ा वाला फ्रिज, चापड़, पाउडर, फ्रेशनर व अन्य सामान लेकर आया। 

विज्ञापन

3 of 10
मृतका श्रद्धा और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
अगले दिन यानि 19 मई को उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने शुरू किए। उसने सबसे पहले उसके हाथ व पैर काटे। इसके बाद वह दो दिन तक शव के टुकड़े करता रहा। टुकड़े को धोता और पोछकर बोरिक पाउडर लगाता। इसके बाद वह पॉलिथीन में पैककर फ्रीज में रख देता। वह शव के एक टुकड़े की पॉलिथीन को पिट्ठू बैग में रखता और रात दो बजे महरौली के जंगल में फेंक कर आ जाता। वह जंगल में शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंकता था। कई बार लोगों ने रात में जंगल में आने का उससे कारण पूछा तो वह कहता था कि वह शौच करने आया है। इस तरह वह 22 दिनों तक शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा।

4 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फ्रिज में शव के साथ खाने-पीने का सामान भी रखे था आफताब
आरोपी फ्रिज के साइड वाले गेट पर खाने-पीने का सामान रखता था। जबकि उसके अंदर उसने शव के टुकड़े रखे हुए थे। फ्रिज में कोल्ड ड्रिक, पानी, बटर, पेप्सी व दूध आदि सामान रखा हुआ था। आरोपी फ्रीज से हर रोज फ्रीज से खाने-पीने का सामान निकालता था। हालांकि वह खाने का सामान ऑनलाइन मंगाता रहा।
विज्ञापन

5 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
दस दिन तक श्रद्धा का इंस्टाग्राम चलाता रहा आफताब
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि श्रद्धा के बारे में कोई संदेह न हो, इसके लिए वह दस दिन तक उसका इंस्टाग्राम चलाता रहा। अगर मृतका का कोई दोस्त उसे मैसेज भेजता था तो वह उसका जवाब भी देता था। 10 जून के बाद उसने मृतका का इंस्टाग्राम व मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद श्रद्धा के दोस्तों को उसकी चिंता सताने लगी थी।
विज्ञापन

6 of 10
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए तैयार नहीं थे मृतका के परिजन
आफताब दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। इस कारण मृतका के परिजनों ने शादी करने की अनुमति नहीं दी थी। इस कारण दोनों ही मुंबई में सहमति संबंधों में रहने लगे थे। ये भी आरोप है कि आरोपी श्रद्धा के साथ मारपीट करता था। एक बार विकास वाकर श्रद्धा को लेने दिल्ली आए थे। मगर आरोपी ने माफी मांग ली थी और वह आफताब के पास ही रुक गई थी। मृतका अपने दोस्त लक्ष्मण के संपर्क में थी। वह ही उसके बारे में उसके माता-पिता को जानकारी देता था।
विज्ञापन

7 of 10
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट में आती थी एक और लड़की
पुलिस को जांच में पता लगा है कि आफताब के फ्लैट में एक और लड़की आती-जाती थी। दूसरी लड़की ने श्रद्धा की मौत के बाद आफताब के पास आना शुरू किया था। मगर आरोपी ने दूसरी लड़की को श्रृद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे होने का पता नहीं लगने दिया था। जब उसने शव के टुकड़े ठिकाने लगा दिए तो फ्लैट बदल लिया था।

8 of 10
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : सोशल मीडिया
साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है डेक्सटर
डेक्सटर एक अमेरिकी क्राइम ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है। ये वर्ष 2006 से 2013 के बीच ऑन एयर हुआ था। इसके 8 पार्ट हैं। इस शो का मुख्य किरदार डेक्स्टर मॉर्गन दिन में पुलिस के लिए फॉरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था। जबकि रात को वह सीरियल किलर के तौर पर अपराधियों की हत्या करता था। वह ऐसे अपराधियों की हत्या करता, जिन्हें कानून ने सजा नहीं दी थी।

9 of 10
मृतका श्रद्धा और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
कौन है आरोपी व श्रद्धा
श्रद्धा मलाड़, मुंबई की रहने वाली थी। उसने स्नातक किया हुआ था। वह मुंबई में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। दिल्ली में उसे नौकरी नहीं मिली थी। आफजाब अमीन फूड ब्लॉगर है। इंस्टाग्राम पर उसका पर्सनल एकाउंट द हंगरी छोकरों के नाम से हैं। जब उसका फूड ब्लॉग इंस्टाग्राम पर दा हंगरी एस्कैपेड्स नाम से है। अपने पर्सनल ब्लॉग पर उसने आखिरी फोटो 3 मार्च, 2019 को पोस्ट की थी। अपने फूड ब्लॉग से उसने आखिरी फोटो दो फरवरी को पोस्ट की थी। आरोपी ने मुंबई से बीबीए किया हुआ है।
विज्ञापन

10 of 10
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आफताब ने शव के टुकड़े करने के लिए इस हथियार का किया था प्रयोग
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया था। मिनी आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें