हाथी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक धर्मदेव राय ने कहा कि कई लोग वन्यजीवों के सरंक्षण के भागीदार बनने चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अवसर नहीं मिलता है। ऐसे में दिल्ली चिड़ियाघर के इतिहास में इस तरह की यह पहली योजना शुरू की जा रही है। चिड़ियाघर में गोद लेने के लिए सबसे अधिक रकम छह लाख रुपये एशियाई सिंह, सफेद बाघ, बंगाल बाघ, गेंडा, हाथी व बिलाव का है। वहीं, सबसे कम दाम 700 रुपये जेब्रा फिंच के लिए है। इसके तहत गोद लेने के इच्छुक लोग चिड़ियाघर के ट्वीटर हैंडल से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं या चिड़ियाघर परिसर से भी इसका फॉर्म ले सकते हैं। शुल्क का भुगतान चेक, डिमांड ड्राफ्ट, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से किया जा सकता है।