फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की किल्लत!: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच फैली अफवाह, पंपों पर उमड़ी भीड़; बोतल-डिब्बे लेकर पहुंचे

Thu, 05 Mar 2026 07:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुनहाना

सार

स्थानीय निवासी मोहम्मद नसीम ने बताया कि कुछ लोग यह बात फैला रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल पंपों पर तेल मिलना बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पंपों पर रोजाना की तरह पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार जारी है। 
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोल पंपों पर उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के नूंह जिले में ईरान-इस्राइल युद्ध को लेकर पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलने से इलाके में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लग गई। कई जगह लोग बोतल, कट्टी, पानी की केन और अपनी गाड़ियों के साथ पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 5
पेट्रोल लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह है। पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण तेल के दाम ऊपर-नीचे हो सकते हैं, लेकिन तेल खत्म होने जैसी कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
बोलतों में पेट्रोल लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे लोग
स्थानीय निवासी मोहम्मद नसीम ने बताया कि कुछ लोग यह बात फैला रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल पंपों पर तेल मिलना बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पंपों पर रोजाना की तरह पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। नसीम के मुताबिक दुकानों से भी कई लोग ड्रम खरीदकर पेट्रोल भरवा रहे हैं और अपने साथ ले जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।

4 of 5
पंप संचालक अंसार - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे तेल की पूर्ति की जा रही
वहीं पंप संचालक अंसार ने बताया कि पेट्रोल और डीजल दोनों पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। पंपों पर लगातार सप्लाई आ रही है और 24 घंटे तेल की पूर्ति की जा रही है। फिलहाल तेल के दो टैंकर भी आ चुके हैं, जिससे स्टॉक पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग अफवाह फैला रहे 
उन्होंने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम भी फिलहाल पहले की तरह ही हैं। पेट्रोल करीब ₹95.91 और डीजल करीब ₹88.36 प्रति लीटर के आसपास मिल रहा है। अंसार ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि आगे तेल नहीं मिलेगा, लेकिन वास्तविकता यह है कि सभी पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखते हुए जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें