फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी डॉ. विनोद गोयल की हत्या: हत्याकांड में नया खुलासा, गंगा में लाश फेंककर रुपयों से भरा बैग ले गया था दीपक

Sun, 07 Sep 2025 07:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना

सार

डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात के हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी। हत्या के बाद शव को हरिद्वार की गंगा नदी में फेंका गया था। पुलिस टीमें वहां जाकर सर्च ऑपरेशन चलाएगी। 
विज्ञापन
1 of 8
डॉक्टर विनोद की हत्या में दोस्त दीपक का हाथ - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के नूंह स्थित पुन्हाना शहर के चर्चित डॉ. विनोद गोयल हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी अशोक को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुन्हाना लाया गया, जहां उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
डॉ. विनोद गोयल की बंद पड़ी क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला
अब होगी गहन पूछताछ
पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ करेगी, ताकि वारदात से जुड़ी और जानकारी व सबूत जुटाए जा सकें। वहीं मृतक डॉक्टर के परिवार को सांत्वना देने के लिए इलाके के गणमान्य व राजनेताओं का आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी दोस्त दीपक राजस्थानी और डॉक्टर विनोद गोयल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार ले जाकर शव बरामद करने की कोशिश की जाएगी
इससे पहले, हत्याकांड के मुख्य आरोपी और डॉक्टर के परम मित्र दीपक राजस्थानी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड पर दिया गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की योजना बना रही है। साथ ही दोनों आरोपियों को साथ लेकर हरिद्वार में डॉक्टर के शव की भी तलाश करने की कोशिश करेगी। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपियों की मौजूदगी में शव बरामद में आसानी होगी।

4 of 8
डॉक्टर विनोद गोयल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या करने के बाद दीपक ले गया था घर से रुपयों का बैग
डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात के हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी। हत्या के बाद शव को हरिद्वार की गंगा नदी में फेंका गया था। पुलिस टीमें वहां जाकर सर्च ऑपरेशन चलाएगी। मृतक डॉक्टर के भाई देवेंद्र गोयल ने आरोप लगाया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक डॉक्टर के घर से रुपये से भरा बैग भी लेकर गया था। परिवार का कहना है कि यह हत्या सिर्फ पैसों के विवाद के कारण नहीं हुई, बल्कि इसमें लालच भी शामिल है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
डॉक्टर विनोद गोयल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब घटना के दौरान उनके साथ गए कार चालक मुस्तकीम को शक हुआ और उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मुस्तकीम को सरकारी गवाह बनाया है। इस खुलासे के बाद पूरे शहर में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई। शहर के लोगों ने रविवार को शोक स्वरूप मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रखा। करीब एक सप्ताह तक कशमकश में रहने के बाद मुस्तकीम खुद को रोक नहीं पाए और पुलिस को जाकर पूरी जानकारी दी। तभी इस मामले का खुलासा हो पाया। 
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
28 अगस्त की रात दोस्त ने ही ली दोस्त की जान
डीएसपी जितेंद्र राणा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 28 अगस्त की रात रोजाना की तरह डॉ विनोद गोयल अपने मित्र दीपक और उसकी फैक्टरी कर्मचारी अशोक के साथ दीपक की कार में घूमने निकले थे। देर रात दीपक और अशोक ने सुनियोजित तरीके से डॉ विनोद गोयल का गला कपड़े से घोंट दिया।
विज्ञापन

7 of 8
कोर्ट में पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैक्टरी में छिपाई लाश, अगले दिन हरिद्वार ले जाकर गंगा फेंका शव
हत्या के बाद शव को शहर से बाहर घीड़ा मोड़ स्थित दीपक की बर्तन फैक्टरी में कंबल में लपेटकर छिपा दिया। अगले दिन सुबह दोनों आरोपियों ने शव को फैक्टरी से कार में डालकर हरिद्वार की ओर रुख किया। इस दौरान उनके साथ कार चालक मुस्तकीम भी था, लेकिन उसे हत्या की जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी दीपक राजस्थानी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में दीपक और अशोक बार-बार गाड़ी में खुशबूदार स्प्रे करते रहे ताकि किसी को कोई गंध न आए। हरिद्वार पहुंचने से कुछ दूरी पहले दोनों ने चालक को चाय पानी पीने के लिए गाड़ी से उतार दिया और खुद शव को एक पुल से गंगा नदी में बहा दिया। वापसी में चालक को फिर कार में बैठा लिया और ऐसे व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही नहीं। डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि मुस्तकीम को दीपक और अशोक की हरकतों पर शक हुआ। वह कई दिनों तक मानसिक तनाव में रहा। आखिरकार उसने पुलिस के सामने पेश होकर पूरी सच्चाई बयान कर दी। उसी की जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राजस्थानी को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें