प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में दिखा कोल्ड वेब का असर
पूर्वांचल समेत वाराणसी में भी पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल में चल रही कोल्ड वेब का असर दिखने लगा है। जहां दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, वहीं गलन भी अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को अधिक महसूस हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले दो-तीन दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ही मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिला है।