फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twin Tower: तीन दिन बाद 3700 किलो विस्फोटक से गिराया जाएगा टावर, इस दायरे में लगेंगी प्रदूषण मापने की मशीनें

Thu, 25 Aug 2022 10:07 PM IST
शाहरुख खान राहुल दुबे, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
twin tower - फोटो : अमर उजाला
ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के बाद कितनी धूल और धुएं का गुबार पैदा होगा और उसे छंटने में कितने घंटे लगेंगे व दायरा कितना होगा। प्रदूषण विभाग इसका अनुमान अभी नहीं लगा पा रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि ट्विन टावर से दो किमी के दायरे में प्रदूषण रहने की संभावना है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार को मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान ट्विन टावर से डेढ़ किमी की दूरी तक प्रदूषण मापने की दो मशीनें लगाने का फैसला किया गया है। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है। बोर्ड के एई पीपी सिंह ने बताया कि ट्विन टावर गिरने पर कितना प्रदूषण होगा, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। डेढ़ किमी के दायरे में दो मशीनें लगाई जा रही हैं। उसी समय पता चल सकेगा कि प्रदूषण की स्थिति क्या है और कब तक रहेगा। प्रदूषण से निबटने के जो भी इंतजाम पहले से किए जा सकते हैं। उन्हें लेकर दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
twin tower - फोटो : अमर उजाला
प्राधिकरण भी इंतजाम कर रहा है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि यूपी में पहली बार इतनी ऊंची इमारत का ध्वस्तीकरण हो रहा है। धूल कहां तक जमेगी और प्रदूषण का असर आसपास के इलाके में कब तक रहेगा, अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। यह सब कुछ 28 अगस्त से पहले और उसी दिन मौसम पर निर्भर करेगा। यदि हवा का बहाव तेज होगा तो दो किमी से भी अधिक दायरे को प्रदूषण चपेट में ले लेगा और बारिश हो गई तो सब कुछ नियंत्रित हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 9
twin tower - फोटो : अमर उजाला
बारिश नहीं होती है और हवा तेज चलती है तो धूल से वातावरण तेजी से प्रदूषित हो जाएगा। प्रदूषण की वजह से आसपास रहने वाले लोग कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। धूल के बारीक कण दूर तक जाएंगे। ऐसे में जिन लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें अधिक परेशानी हो सकती है। 

4 of 9
twin tower - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय सामान्यता पूर्वी हवा चलती है, या फिर हवाओं का रुख दक्षिण पूर्वी होता है। 28 अगस्त को हवाओं की रफ्तार 15-20 किमी रहने का पूर्वानुमान है। राहत की बात यह है कि रविवार को बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 9
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
एक किमी के दायरे में क्या-क्या
एडिफिस इंजीनियरिंग ने पिछले महीने यूपीपीसीबी को एक पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कहा गया था कि साइट के एक किमी के भीतर चार स्कूल, चार आवासीय सोसायटी और गांव, दो अस्पताल, दो पार्क, एक मंदिर और एक नाला है। आसपास के निवासियों को भी सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के लिए कहा गया है। विस्फोट से पहले हवा की गुणवत्ता की निगरानी होगी और बाद में भी जांच की जाएगी।

 
विज्ञापन

6 of 9
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
ध्वनि और वायु प्रदूषण से होगी परेशानी
ट्विन टावर के ध्वस्त होते ही धूल का गुबार उठेगा। इससे वायु प्रदूषण पांच गुना तक बढ़ सकता है। इसके कारण सात से 90 दिनों तक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता का कहना है कि टावर ध्वस्तीकरण प्रक्रिया के दौरान 10 से 15 किमी के क्षेत्र में ध्वनि और वायु प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टावर ध्वस्त होते ही यह परेशानी एक दम से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो - फोटो : लाल सिंह
यह हो सकती है दिक्कत 
सिर दर्द, आंखों में परेशानी (जलन होना, लाल हो जाना, खुजली होने की समस्या), क्रानिक ब्रोंकाइटिस, स्किन रेशेस, नाक बहना, गले में दिक्कत, कफ की समस्या, अस्थमा के अटैक, ब्लड प्रेशर बढ़ेगा, मानसिक तनाव, गर्भवती महिलाओं को जल्दी लीवर पेन, प्रीमैच्योर डिलीवरी, एलर्जिक सायनुसाइटिस।

 

8 of 9
फाइल फोटो - फोटो : लाल सिंह
3700 किलो विस्फोटक से गिराया जाएगा ट्विन टावर
आपको बता दें कि ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम सोमवार को पूरा हो गया। दोनों टावरों में करीब 3700 किलो विस्फोटक लगा दिए गए हैं। अब विशेषज्ञ सभी पिलरों की जांच करेंगे। जिसके बाद हर फ्लोर पर लगे विस्फोटकों को तारों से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद 28 अगस्त को ब्लास्ट इमारत ढहा दी जाएगी।
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो - फोटो : लाल सिंह
आठ प्वाइंट पर सड़कें बंद रहेंगी
इमरजेंसी सर्विस के लोग निषेध क्षेत्र के बाहर खड़े होंगे। इसमें आपातकालीन सर्विस के लिए आवश्यक फायर टेंडर, एंबुलेंस आदि ट्विन टावर के सामने स्थित पार्क के पीछे निर्मित रोड पर खड़ी रहेंगी। इमरजेंसी असेंबली प्वाइंट इसी के बगल में होगा। एक व्यू प्वाइंट भी होगा, जो ठीक इसके पीछे होगा। आठ प्वाइंट पर सड़क बंद होगी। एक्सप्रेसवे को आधे घंटे के लिए बंद किया जाएगा। 10 प्वाइंट पर सुरक्षा दस्ता तैनात रहेगा, जो लोगों को निषेध क्षेत्र में जाने से रोकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें