फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जेलों के बाहर बहनों की कतार, आंखों में आंसू, हाथों में पूजा की थाली... कैदी भाईयों को बांधी राखी

Thu, 31 Aug 2023 06:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 12
जेल के बाहर बहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आज देश भर में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान जेलों में बंध भाईयों को राखी बांधने के लिए बहनें जेलों में पहुंचीं। जहां उन्होंने जेल प्रशासन की सुरक्षा के बीच भाईयों को राखी बांधी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कैदी भाईयों को राखी बांधने पहुंची बहनों की एक लंबी कतार जेल के बाहर एंट्री गेट पर देखने को मिली। 
विज्ञापन

2 of 12
बरेली जेल में कैदियों ने मनाया रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला
बरेली में जिला और केंद्रीय जेल में सैकड़ों बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। रक्षाबंधन पर दोनों जगह सुबह से ही बहनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सेंट्रल जेल प्रशासन ने बंदी भाइयों व उनकी बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए। 
विज्ञापन

3 of 12
जेल में कैदियों ने मनाया रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला
जिला जेल में भी इस बार भव्य आयोजन किया गया। जेल परिसर के बाहर टेंट और कुर्सियां लगाकर बहनों को बैठाने की व्यवस्था की गई तो अंदर एक हॉल को समारोह की तर्ज पर सजाकर भाई-बहनों को बैठाया गया। बंदी भाइयों के राखी बांधने के दौरान कई बहनें भावुक हो गईं। उन्होंने उनकी रिहाई के लिए कामना की।

4 of 12
गोरखपुर जेल में रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला
शुभ मुहूर्त में कई घरों में बहनों ने भाईयों के कलाई पर राखी बांधी और उनसे रक्षा का संकल्प लिया। इसी बीच गोरखपुर जेल में भी बहनों ने अपने भाईयों को राखी बांधी।
विज्ञापन

5 of 12
रायबरेली जेल के बाहर बहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली जेल में बंद कैदियों ने बहनों के साथ राखी का त्योहार मनाया। बांधी जा रही राखी को लेकर एक खुशी का माहौल है। जेल प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए। इस दौरान जेल के बाहर बहनों की एक लंबी कतार नजर आई। 
विज्ञापन

6 of 12
नैनी जेल में भाइयों को राखी बांधतीं बहनें - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कारागार नैनी में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर लंबी कतार लग गई थी। मुलाकात तीन शिफ्ट में कराई गई। हर शिफ्ट में तीन से चार सौ महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

7 of 12
बुड़ैल जेल राखी बांधती बहन - फोटो : अमर उजाला
आज देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दौरान चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में भी बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी।

8 of 12
जेल के बाहर बहनों से मिलते कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति. - फोटो : अमर उजाला
जिला जेल में रक्षाबंधन क़े मौके पर बहनों से कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति बातचीत करते नजर आए। आज रक्षा बंधन के मौके पर कई बहनों जेल में अपने भाईयों को राखी बांधने पहुंची।

9 of 12
फरीदकोट की केन्द्रीय माडर्न जेल में मनाया गया राखी का त्यौहार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार व जेल विभाग की हिदायत पर फरीदकोट के केंद्रीय माडर्न जेल में बंद हवालातियों व कैदियों के लिए जेल प्रबंधन द्वारा राखी का पावन त्यौहार मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधी।

10 of 12
फिरोजाबाद जिला जेल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिला जेल में कैदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनें सुबह से ही जेल परिसर में कतार में नजर आईं। जेल में प्रवेश करते समय बहनों पर मुहर लगाई जाती है। 

11 of 12
बागपत जेल में मना रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला
बागपत जेल में क़रीब 600 बंदियों को रखी बांधने उनकी बहन पहुंची। भाई को राखी बांधते हुए कई बहनों की आंखे नम हो गई। बहनों ने भाई को राखी बांधते हुए उनकी लंबी आयु और खुशी की प्रार्थना की तो भइयो ने बहनों की रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

12 of 12
हल्द्वानी जेल - फोटो : अमर उजाला
देश में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच हल्द्वानी जेल में भाइयों को बहनें राखी बांधने पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें