मुक्ति धाम में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पायल भाटी और अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर पुलिस ने हेमा की घड़ी, चार्जर, बैग, कपड़े, हेयर क्लिप, पायल-अजय का मैरिज सार्टिफिकेट, चाकू और तमंचा भी बरामद किया। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल जोन साद मियां खान ने शुकेवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 नवंबर को हेमा चौधरी लापता हुई थी। 15 नवंबर को हेमा की मां ममतेश की तहरीर पर बिसरख कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। अंतिम बार हेमा की बात सिकंदराबाद के महेपा जागीर निवासी अजय ठाकुर से हुई थी। बृहस्पतिवार को बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने चार मूर्ति गोलचक्कर के पास से अजय को गिरफ्तार किया था।