TOLL PLAZA ON YAMUNA EXPRESSWAY
- फोटो : फाइल फोटो
यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया था। अब कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसी तरह व्यावसायिक वाहनों में 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के अनुसार दरें बढ़ाई गईं हैं। बढ़ी हुई दरों से दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है। इधर, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरों का असर निजी आपरेटर से लेकर रोडवेज की बसों पर भी पड़ेगा। रोडवेज के अधिकारियों ने किराया बढ़ाने को लेकर गुणा-भाग शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट कर नई दरें लागू कर दी जाएंगी।