फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा चौधरी मर्डर केस: पहले पति से मिला धोखा...फिर अनजान के विश्वास में मारी गई, बहन को किया था यह आखिरी मैसेज

Sat, 03 Dec 2022 05:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
विज्ञापन
1 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव में रहने वाली पायल भाटी और अजय की खूनी साजिश का शिकार होकर जान गंवाने वाली हेमा चौधरी को अपने पति से भी प्रताड़ना और धोखा मिला था। उसके पति ने गर्भवास्था में हेमा के पेट पर तेजधार हथियार और चेहरे पर डंडे से हमला किया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हुई और उसकी व पेट में पल रहे बच्चे की बमुश्किल जान बची, लेकिन वह अजय के विश्वास में आकर अपनी जान गंवा बैठी। हाथरस जिले व सादाबाद थाना क्षेत्र के करसौला गांव की रहने वाली हेमा के परिजन भी गुरुवार को बिसरख कोतवाली में पहुंचे। हेमा के भाई जितेंद्र, वीरेंद्र आदि ने बताया कि हेमा का विवाह वर्ष 2012 में मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली निवासी युवक से हुआ था। लेकिन वह हेमा से अक्सर मारपीट करता था। 
विज्ञापन

2 of 11
हेमा चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गर्भावस्था में हमला करने के बाद से ही हेमा मायके लौट आई। इसके बाद उसने बेटे को जन्म दिया। हेमा बेटे आदित्य (7) का पालन पोषण करने के लिए अपनी मां चंद्रवती व बहन ममतेश के साथ सूरजपुर में आ गई। 
विज्ञापन

3 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
हेमा के पिता गंभीर सिंह गांव में ही रहते हैं। हेमा चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी एक बड़ी बहन का भी विवाह हो चुका है। हेमा तीन साल से ग्रेनो वेस्ट में एक मॉल में कपड़े के शोरूम में नौकरी कर रही थी। अजय से 12 नवंबर को ही हेमा की पहचान हुई और वह उसके झांसे में आ गई।

 

4 of 11
हेमा हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बहन को किया देरी से लौटने का मैसेज और वापस नहीं लौटी
हेमा ने अपनी बहन चंद्रवती को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था। उसने 12 नवंबर को 10:54 मिनट पर मैसेज किया कि उसे ऑटो नहीं मिला है। वह घर आने में लेट हो जाएगी, लेकिन इसके बाद वह न घर वापस लौटी और न ही उसके नंबर पर संपर्क हो पाया। परिजन थाने से लेकर अधिकारियों तक हेमा की बरामदगी को लेकर चक्कर लगा रहे थे।

 
विज्ञापन

5 of 11
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
बेकसूर बहन को मारा, मिले मौत की सजा
हेमा के परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नजर आए और कहा कि वह अपनी बहन को तलाश कर रहे थे। मगर उसके शव का अंतिम संस्कार करने का भी उन्हें मौका नहीं मिला। अब वह चाहते हैं, जिन आरोपियों ने उनकी बेकसूर बहन की बेरहमी से हत्या की है। उनको भी मौत की सजा मिले, तभी न्याय हो सकेगा।
 
विज्ञापन

6 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पायल ने अजय के साथ मिलकर अपने माता-पिता की मौत के केस में नामजद बिचौलिये सुनील की हत्या के लिए तीन बार रेकी की थी। सुनील नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। पायल व अजय बुलंदशहर से बाइक पर सवार होकर नोएडा पहुंचे थें। अजय हेलमेट लगाकर आता और पायल जींस आदि पहनकर दुपट्टे से अपना मुंह ढककर आती थी। 
विज्ञापन

7 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बुलंदशहर में पति-पत्नी बनकर रहे थे और वहां उन्होंने अपना हुलिया बदल लिया था। पुलिस ने बताया कि पायल और अजय बुलंदशहर की बीसा काॅलोनी में रहने लगे थें। उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी भर कर ली थी। पायल विवाहित महिला की तरह उसके साथ रहती थी। 

 

8 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की मौत का बदला लेने का लगातार अजय के साथ मिलकर प्रयास कर रही थी। अजय ने किसी परिचित से तमंचा और चाकू खरीदा था। अजय तमंचा अपने पास रखता था और पायल तमंचेनुमा चाकू को अपने पास रखती थी। आरोपियों ने तीन बार रेकी की लेकिन सुनील को निशाना नहीं बना पाए।

 

9 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
सबूत मिटाए... लेकिन नौकरी के लालच में फंसा
अजय और पायल ने वारदात के बाद अपना सिम बदल लिया था, लेकिन मोबाइल नहीं बदला था। पायल ने अपने फेसबुक से पोस्ट भी डिलीट कर दी थीं। दोनों कोई सबूत नहीं छोड़ना चाहते थें। अजय ने कंपनी में जाना छोड़ दिया था। इन दिनों दूसरी नौकरी की तलाश में जुट गया था। सूत्रों के मुताबिक उसने अपने मित्र से नौकरी के लिए संपर्क किया था। पुलिस को हेमा की लोकेशन व सीडीआर से अजय पर शक हो गया था, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। 

 

10 of 11
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते पुलिस ने पहले उसके दोस्त से संपर्क किया और फिर दोस्त से नौकरी का झांसा देकर बुलवाया। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। अजय के मोबाइल में ही अजय व पायल के शादी फोटो साक्ष्य आदि पुलिस को मिल गए। फिर पायल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

11 of 11
हेमा हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो बार आर्मी में भर्ती के लिए किया आवेदन
पायल ने ग्रेजुएशन किया था और वह दो बार आर्मी के लिए आवेदन कर चुकी थी। हालांकि उसके परिजन उसे आर्मी में नहीं भेजना चाहते थें। इसके चलते वह आर्मी में भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थी। लेकिन उसकी आर्मी में भर्ती की ख्वाहीश अभी बाकी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें