फरमानी नाज
- फोटो : अमर उजाला
फरमानी के जीवन में फरमान का स्थान
फरमानी नाज अक्सर घरेलू काम करते हुए फिल्मी गीत गुनगुनाती थी। शुरुआत में यह उसकी हॉबी थी, जिसे उसके भाई फरमान ने एक बार मोबाइल से रिकॉर्ड कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसे बड़ी संख्या में लाइक मिले, जिसके चलते उसने बाद में और भी कई गाने गाए, जिन्हें सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया। ऐसे ही एक वीडियो को देख इंडियन आइडल टीम की ओर से फरमानी नाज व उसके भाई फरमान को मुंबई बुलाया गया, जिसके बाद फरमानी नाज देश में प्रसिद्ध हो गईं।