फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा मोहब्बत: दोस्त की घरवाली पर आया दो दोस्तों का दिल, इसके बाद हुए खूनी खेल से सिहर उठे लोग

Fri, 29 Jul 2022 08:50 AM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
1 of 5
murder demo - फोटो : अमर उजाला
एकतरफा प्यार में दो युवकों ने अपने बचपन के दोस्त दिल्ली निवासी सचिन की हत्या कर दी। दरअसल इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद सचिन ने असम निवासी लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों आरोपियों ने अपने दोस्त सचिन की पत्नी को हासिल करने के लिए उसे रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने एक साथी फिरोज व गौतम के भाई दीपक के साथ मिलकर 18 जुलाई को जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाया और सचिन को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से सचिन का आधार कार्ड, बाइक और हत्या में प्रयोग की गई सीमेंट की ईंट बरामद हुई हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
डीसीपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि अटाई-दादूपुर मार्ग पर झाड़ियों में 20 जुलाई को एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की पहचान दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सचिन शर्मा के रूप में हुई थी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मृतक सचिन की पत्नी ने बताया था कि 18 जुलाई को उसके दोस्त जन्मदिन के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने सचिन के भाई तनुज शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि सचिन दनकौर के हतेवा गांव में अपने मामा के घर बचपन से रहता था। उसकी हतेवा गांव निवासी गौतम और प्रशांत से दोस्ती थी। सचिन की इंस्टाग्राम के जरिये असम निवासी युवती से दोस्ती हो गई। दोनों आपस में बात करने लगे और दोनों ने एक माह पहले ही प्रेमविवाह कर लिया था। इसके बाद सचिन लुकसर गांव के पास पत्नी के साथ रहने लगा। सचिन बेरोजगार था और गौतम लेबर ठेकेदार था।

4 of 5
हत्या - फोटो : Social Media
इसके चलते उसने कासना औद्योगिक क्षेत्र में किसी कंपनी में सचिन को नौकरी लगाने का वादा किया था। गौतम और प्रशांत अक्सर सचिन के कमरे पर आते थे। यहीं, आरोपियों ने सचिन की पत्नी को देखा और उससे एकतरफा प्यार करने लगे। आरोपियों को लगा कि अगर सचिन की हत्या कर दी गई तो वह किसी न किसी तरह उसकी पत्नी को हासिल कर लेंगे। वहीं, आरोपी पुरानी किसी बात को लेकर भी सचिन से रंजिश रखने लगे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाश - फोटो : istock
हतेवा के बाग में की हत्या, बाइक पर ला कर फेंका शव 
गौतम ने अपने दोस्त फिरोज, प्रशांत व भाई दीपक के साथ मिलकर हतेवा गांव के बाग में पहले सचिन को शराब पिलाई। नशे में होने पर आरोपियों ने सचिन के सिर व छाती पर सीमेंट की ईंट से वार कर हत्या कर दी। आरोपी बाइक पर शव रखकर ले गए और हतेवा से लगभग एक किलोमीटर दूर ले जा कर फेंक दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें