फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से शुरू हुई आशिकी फ्रिज में खौफनाक अंत: साहिल ने दिन में की सगाई, रात में बना कसाई, निक्की के कत्ल की कहानी

Thu, 16 Feb 2023 04:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में दोस्ती से प्यार, प्यार से दो साल का लिव-इन और शादी का वादा कर बेवफाई फिर हत्या का सनसनीखेज मामला वैलेंटाइन डे के दिन सामने आया। निक्की हत्याकांड के नाम से चर्चित इस हत्याकांड को शुरुआत में श्रद्धा वालकर के हत्या की याद दिला दी। इस केस में साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव को अपने ढाबे के फ्रीज में रख दिया।

इसके बाद मंडोठी गांव, झज्जर में बारात ले जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी साहिल गहलोत(24) गर्लफ्रेंड के शव को ठिकाने लगाता, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने उसे एक सूचना के बाद उसके मित्राऊ गांव से गिरफ्तार कर लिया। इस केस में पुलिस लगातार नए-नए तथ्य जोड़ रही है। पढ़ें इस घटना की पूरी टाइमलाइन....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
निक्की साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चार साल पहले हुई इस कहानी की शुरुआत
पुलिस को साहिल ने बताया कि वह जनवरी, 2018 में उत्तम नगर स्थित करिअर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में एसएससी परीक्षाओं की कोचिंग लेने गया था। उसी समय झज्जर निवासी निक्की यादव उत्तम नगर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग ले रही थी। ये दोनों एक ही बस में रोज साथ आते थे। इस कारण दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों के बीच जल्द ही प्यार हो गया। कोचिंग से पहले व बाद में मिलना जुलना शुरू हो गया। फरवरी, 2018 में साहिल ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया कॉलेज में डी फार्मा में दाखिल ले लिया।
विज्ञापन

3 of 9
निक्की के छोटे भाई ने किया बहन का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में दो साल सहमति संबंध में रहे
साहिल के ग्रेटर नोएडा में दाखिला लेने के बाद निक्की ने भी इसी कॉलेज में बीए अग्रेंजी ऑनर्स में दाखिला ले लिया। इसके बाद दोनों ने यहीं किराये के मकान में सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। दोनों मनाली, रिऋिकेश, हरिद्वार व देहरादून आदि जगह साथ घूमने गए थे। कोरोना काल में दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। कोरोना खत्म होने के बाद दोनों ने सेक्टर-23, द्वारका में फिर सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। यहां ये 8-10 महीने रहे। चार माह से निक्की उत्तम नगर में रह रही थी।

4 of 9
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर में हुई किसी और से मंगनी
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि साहिल ने निक्की से प्यार वाली बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी। दूसरी तरफ साहिल के परिजन उस पर दूसरी लड़की से शादी करने का दवाब बनाने लगा। आखिरकार दिसंबर, 2022 में साहिल की दूसरी लड़की से मंगनी कर दी। नौ फरवरी को साहिल की शादी तय हो गई। आरोपी ने ये बात निक्की को नहीं बताई थी। किसी तरह निक्की को ये बात पता लग गई।
विज्ञापन

5 of 9
निक्की साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
9 फरवरी को सगाई के बाद जाने वाले थे गोवा
निक्की को जब 9 फरवरी की रात को पता लगा कि साहिल की सगाई हो गई है तो वह उसे फोन करने लगी। इसके बाद दोनों रात एक बजे मिले। दोनों गोवा भागना चाहते थे। गोवा के लिए निक्की की फ्लाइट की टिकट तो हो गई थी, लेकिन साहिल को टिकट नहीं मिली थी।
विज्ञापन

6 of 9
निक्की की अंतिम यात्रा में शामिल परिजन - फोटो : अमर उजाला
गोवा की टिकट नहीं मिली तो उत्तराखंड और हिमाचल जाने की योजना बनाई
ऐसे में दोनों ने उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश जाने की योजना बनाई। दोनों कार से आनंद विहार बस अड्डे पहुंच गए, लेकिन यहां पर पता चला कि उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की बसें आईएसबीटी, कश्मीरी गेट से जाती हैं। इसके बाद दोनों कश्मीरी गेट पहुंच गए।
विज्ञापन

7 of 9
ढाबा जहां छिपाया था शव - फोटो : अमर उजाला
साहिल के परिजनों के फोन ने बिगाड़ा खेल
कश्मीरी गेट पहुंचते ही साहिल के परिजनों के फोन आने लग गए। परिजन तुरंत घर आने के लिए साहिल पर दवाब बनाने लगे। साहिल घर जाने लगा तो निक्की उससे झगड़ा करने लगी। निक्की ने साहिल से एक साथ खुदकुशी करने की बात कही, लेकिन साहिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर निक्की ने साहिल के माता-पिता को अपशब्द कहे जिससे वह अपना आपा खो बैठा और सुबह करीब चार बजे साहिल ने आईएसबीटी पर कार में डाटा केबल से निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी।

8 of 9
इसी कार में की गई थी निक्की की हत्या फिर ढाबे तक लाया गया था - फोटो : ANI
निक्की की हत्या के बाद साहिल ने शव को चालक के साथ वाली आगे की सीट पर बैठने की मुद्रा में लिटा दिया। इसके बाद सीट बेल्ट लगाई और ढाबे पर ले गया। साहिल ने शादी के बाद निक्की के शव को नाले में फेंकने या फिर सूटकेस में रखकर दिल्ली से बाहर फेंकने की साजिश रची थी। आरोपी जहां-जहां गया वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
वह ढाबा जहां छिपाई थी निक्की की लाश - फोटो : शुभम बंसल
बिना शिकायत पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में बड़ी बात ये है कि पुलिस ने बिना किसी शिकायत या गुमशुदगी की रिपोर्ट के ही इस मामले में केस दर्ज किया और उसके बाद साहिल की गिरफ्तारी 14 फरवरी को की। गिरफ्तारी के बाद अब साहिल को पांच दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें