खाली कोरोना वार्ड
- फोटो : amar ujala
बढ़ रहा है ठीक होने वालों का आंकड़ा
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को कोरोना की 2423 नए मामले सामने आए। वही 1725 मरीजों को छुट्टी दी गई। जबकि दो मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में अभी तक 1969527 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1935152 मरीज ठीक हो गए जबकि 26330 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.34 फ़ीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में बढ़ते करुणा के मामलों के साथ एक्टिव केस बढ़कर 8045 हो गए। इनमें से 5173 मरीज होम आइसोलेशन में, जबकि अस्पतालों में 449 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 157 मरीज, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 124 मरीज और आईसीयू में 16 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 228 हो गई है