स्कूल की बालकनी से बच्ची को नीचे फेंकने वाली शिक्षिका को लेकर कई बातों का खुलासा हुआ है। पता चला है कि बच्ची को फेंकने के बाद उसने स्कूल प्रभारी को भी घायल किया था।
पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने बताया कि शिक्षिका बच्चों के बैग और जूते में कैमरे की तलाश कर रही थी। वह कह रही थी कि उनलोगों ने अपने बैग और जूते में कैमरा छिपा रखा है। वह बच्चों को कैमरा दिखाने के लिए कह रही थी। वह सारे बच्चों के बैग खोलकर और जूते उतरवाकर कैमरा ढूंढ रही थी। परिजनों ने बताया कि जिस बच्ची को शिक्षिका ने पहली मंजिल से फेंका, उस बच्ची ने शिक्षिका को बैग खोलकर नहीं दिखा रही थी। जिससे वह गुस्से में आ गई और उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
2 of 9
mcd school teacher throws girl
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रभारी को भी घायल किया
छात्रा को फेंके जाने की जानकारी मिलते ही स्कूल इंचार्ज वर्षा कक्षा के पास पहुंची। कक्षा का दरवाजा बंद था। वर्षा ने उसे खुलवाया तो गीता ने उनपर भी हमला कर दिया और उन्हें मारना शुरू कर दिया। मारपीट में वर्षा के सिर, गर्दन और पेट में चोटें आई हैं। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, जहां गर्भवती होने के कारण उनका अल्ट्रासाउंड भी किया गया। कक्षा में चारों तरफ बोतलें और किताब कॉपी बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 9
mcd school teacher throws girl
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने कहा डिप्रेशन में शिक्षिका
हिरासत में लिए जाने के बाद शिक्षिका काफी उत्तेजित थी और थाने में वह नारेबाजी कर रही थी। पुलिस ने शिक्षिका के परिवार वालों से संपर्क किया। जिसमें परिवार वालों ने बताया कि शिक्षिका डिप्रेशन में है। गीता मूलत: हरियाणा की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले झज्जर निवासी रूपेश से प्रेम विवाह हुआ था। अपनी मर्जी से शादी करने की वजह से परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। इस बीच उसका पति और ससुराल वालों से मनमुटाव हो गया। उसके बाद से वह कमला नगर स्थित पीजी में रह रही थी।
4 of 9
टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंका
- फोटो : सोशल मीडिया
जांच में पता चला कि छह महीना पहले गीता के पिता का देहांत हो गया था। गीता अपने पिता से काफी लगाव था। पिता की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिक्षिका जिस तरह से हरकत कर रही है, उससे लगता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शिक्षिका की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 9
श्वेता चौहान, DCP, मध्य दिल्ली
- फोटो : एएनआई
देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षिका गीता देसवाल को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में शिक्षिका ने बच्ची को फेंकने की बात कबूल कर ली है। शिक्षिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे हमला करने के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस शिक्षिका से लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
6 of 9
फाइल फोटो
स्कूल कर्मचारियों ने बताया कि लंच के समय कक्षा पांच के छात्र अपने कक्षा में मौजूद थे। इनकी कक्षा पहली मंजिल पर है। इस दौरान कक्षा में मौजूद शिक्षिका गीता ने एक बच्ची को कक्षा के बाहर बालकनी के पास लेकर आई और उसे नीचे फेंक दिया। ऊंचाई कम होने की वजह से बच्ची को ज्यादा चोट नहीं लगी थी। कर्मचारियों ने बच्ची को पानी पिलाया और फिर उसे सामान्य होने के बाद बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने भर्ती कर उसकी जांच पड़ताल की। डाक्टरों ने बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है। पहली मंजिल से छात्रा को फेंके जाने की जानकारी मिलते ही स्कूल इंचार्ज वर्षा कक्षा के पास पहुंची।
विज्ञापन
7 of 9
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा का दरवाजा बंद था। वर्षा ने उसे खुलवाया तो गीता ने उनपर भी हमला कर दिया और उन्हें मारना शुरू कर दिया। मारपीट में वर्षा के सिर, गर्दन और पेट में चोटें आई हैं। उनकी गर्दन पर नाखून के निशान हैं। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, जहां गर्भवती होने के कारण उनका अल्ट्रासाउंड भी किया गया। कक्षा में चारों तरफ बोतलें और किताब कॉपी बिखरा पड़ा था।
8 of 9
मध्य दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान
- फोटो : ANI
जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि सुबह सवा 11 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। देशबंधु गुप्ता रोड थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। वहां काफी भीड़भाड़ थी। वहां लोग हंगामा कर रहे थे और शिक्षिका को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उत्तेजित लोगों को शांत करवाया। छानबीन में पता चला कि आरोपी शिक्षिका कक्षा के भीतर बच्चों की बोतल को तोड़ दिया था और उनके कापी किताब पूरे कक्षा में फेंक दिया था।
दिल्ली, मध्य जिला की डीसीपी श्वेता चौहान
- फोटो : @ANI/ट्विटर
छात्राओं ने बताया कि घायल छात्रा पर शिक्षिका ने पहले क्राफ्ट की कैंची से हमला किया और फिर उसे नीचे फेंक दिया। अस्पताल में बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। सिर और जबड़े में चोटें आई हैं। इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित शिक्षिका को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।