फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं पंखुड़ी पाठक? जो यूपी में सपा को छोड़ कांग्रेस में गईं, अब लव मैरिज को लेकर हैं चर्चा में

Thu, 28 Nov 2019 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पंखुड़ी पाठक - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की पूर्व फायर ब्रांड नेता रहीं पंखुड़ी पाठक की शादी एक दिसंबर को सपा के ही पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से होने जा रही है। दोनों की शादी दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में होगी। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह है, जिसमें परिवार की रजामंदी है। गौरतलब है कि पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और अब वह कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट हैं। 



पंखुड़ी पाठक इससे पहले अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं, लेकिन इस बार वह अपनी शादी को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। हालांकि बहुत ही कम लोगों को पता है कि पंखुड़ी एक नॉन पॉलिटिकल पृष्ठभूमि से रही हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं पंखुड़ी पाठक...
विज्ञापन

2 of 5
पंखुड़ी पाठक
सपा की प्रवक्ता रहते हुए पंखुड़ी ने चंद दिनों में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। इनके पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक डॉक्टर हैं और दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। पंखुड़ी का छोटा भाई चिराग पाठक अभी ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष का छात्र है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पंखुड़ी पाठक
लॉ की छात्रा रहीं पंखुड़ी ने महज 18 साल की उम्र में 2010 में दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में हंसराज कॉलेज से ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद जीता। सपा छात्र नेता के तौर पर इन्होंने अगले दो से तीन साल तक पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़वाया। 

4 of 5
पंखुड़ी पाठक
पंखुड़ी पाठक ने साल 2010 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। पंखुड़ी की शैली से अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी काफी प्रभावित रहीं। हालांकि जब पंखुड़ी ने सपा छोड़ी थी उस वक्त काफी बवाल भी मचा था। उन्होंने यह कहते हुए प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया कि अब यहां रहने में उनका दम घुटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंखुड़ी पाठक
पंखुड़ी राजनीतिक जीवन के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। फेसबुक पर भी उनके हजारों फॉलोवर हैं। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान उनका एक ट्वीट काफी चर्चा का विषय रहा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें रेप की धमकी दी जा रही है। उन्होंने अपने इस ट्वीट के जरिए बताया था कि पंकज शुक्ला नाम का एक शख्स उन्हें रेप की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें