दिल्ली के हर बॉर्डर पर वाहनों को किया जा रहा चैक
- फोटो : ANI
इन रास्तों पर भी लगा भयंकर जाम
किसानों की महापंचायत और दिल्ली के भीतरी इलाके में लगाए गए बेरिकेड की वजह से कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। दिल्ली के कई इलाके में कुछ किलोमीटर के अंतराल पर बेरिकेड लगाया गया था, जिसकी वजह से आईएसबीटी फ्लाई ओवर से तीस हजारी, पुलबंगश, रोशनआरा रोड, आजाद मार्केट, दरियागंज, जामा मस्जिद, लालकिला, जीटी करनाल रोड, मुकरबा चौक, लिबासपुर, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, नांगलोई चौक, द्वारका फ्लाई ओवर, सराय कालेखां से आश्रम, कालिंदी कुंज, मुनिरका, महिपालपुर, वसंत विहार से गुरुग्राम रोड पर जाम लग गया।