फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने रची थी RSS और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश, पाकिस्तान में रहकर बनाया प्लान

Fri, 23 Sep 2022 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Khalistani terrorist Rinda - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी भारत में आरएसएस और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियां और पुलिस इनके नापाक इरादों में नजर रखे हुए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का बड़ा प्लान फेल किया है। रिंदा ने भारत में अपने करीबी व पंजाब के ए-कैटेगरी गैंगस्टर को आरएसएस व हिंदू नेताओं की हत्या का टास्क दिया था। पुलिस ने इस साजिश को नाकाम करते हुए रिंदा के करीबी गैंगस्टर को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव बरन, सरहिंद रोड, अनाज मंडी, पटियाला, पंजाब निवासी कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद के रूप में हुई है। सेल ने इसके पास से चीनी पिस्टल समेत पांच आधुनिक पिस्टल, कारतूस व कई मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किए हैं। स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एसजीएस धालीवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से देखा गया था कि आतंकियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए भारत में मौजूद गैंगस्टरों से गठजोड़ किया है।
विज्ञापन

2 of 8
Khalistani terrorist Rinda - फोटो : ट्विटर
इसी क्रिमिनल-टेरर नेक्सस के लिए पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। छानबीन के दौरान टीम को पता चला कि उत्तर-भारतीय राज्यों के अलावा नेक्सस दिल्ली-एनसीआर में भी तेजी से पैर पसार रहा है। इसी कड़ी में 29 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़-बड्डी कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन

3 of 8
Khalistani terrorist Rinda - फोटो : ट्विटर
बदमाशों ने बंबीहा ग्रुप के शार्प शूटर सन्नी को छुड़ाने के लिए हमला किया था। मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी कड़ी की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि वारदात में खालिस्तानी आतंकी रिंदा के करीबी एसके खरौद भी शामिल है। हमले में गिरफ्तार गगनदीप उर्फ राहुल पंडित उर्फ गोग्गी ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए। उसने ही एसके खरौद के नाम का खुलासा किया। 

4 of 8
फाइल फोटो - फोटो : social media
सेल की टीम ने खरौद की जानकारी जुटाना शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पता चला कि एसके खरौद गांव खाई खेड़ा, बरेली, यूपी में मौजूद है। पुलिस ने बरेली में छापेमारी कर 12 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ। 
विज्ञापन

5 of 8
स्पेशल सेल - फोटो : PTI (File Photo)
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लगातार रिंदा के संपर्क में था। रिंदा ने उसे कौम के लिए काम करने के आदेश दिया था। इसी कड़ी में वह हिंदू नेताओं की हत्या करने वाला था। स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि एसके खरौद के खिलाफ पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत दूसरी धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
काला राणा और लॉरेंस बिश्नोई से भी नजदीकियां
पुलिस को पता चला कि रिंदा और एसके की नजदीकियां काला राणा उर्फ टाइगर राणा-गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई सिंडीकेट से भी हैं। काला राणा को इसी साल थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। डिपोर्ट होने से पूर्व काला राणा रिंदा के कहने पर एसके खरौद को छिपने के लिए भारत में पनाह देता रहा। रिंदा के कहने पर गोल्डी बरार ने एसके खरौद को हथियार भी उपलब्ध कराया था। 
विज्ञापन

7 of 8
पंजाब पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पटियाला का रहने वाला है खरौद
मूलरूप से पंजाब के पटियाला का रहने वाले कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद के पिता पंजाब पुलिस में अधिकारी थे। वर्ष 2016 में पढ़ाई के दौरान एसके पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का स्टेट चेयरमैन रहा था। राजनीति के चक्कर में पहली बार वर्ष 2016 में यह हत्या के प्रयास में जेल में बंद हुआ। वहां इसकी मुलाकात रिंदा से हुई। 
विज्ञापन

8 of 8
खालिस्तानी झंडा - फोटो : ANI
दोनों बेहद करीब आ गए। बाद में वह रिंदा के साथ पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा। इनमें सोई (अकाली) के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह पर हमले का मामला भी शामिल है। इसके बाद एसके की नजदीकियां गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह दहन उर्फ बाबा से बढ़ी। बाबा रिंदा का करीबी था। पटियाला में सरपंच तारा दत्त की हत्या करने के बाद गैंगस्टर विरेंद्र उर्फ बिंदर गुज्जर और एसके खरौद ने बरेली में पनाह ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें